रांची, 31 अक्टूबर। झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा आयोजित खेलो झारखंड राज्य स्तरीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025-26 के दूसरे दिन मोराबादी स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम, रांची में ठंडी हवाओं के बीच खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया।
दिन की शुरुआत रोमांचक 100 मीटर दौड़ से हुई, जिसमें एथलीटों ने अपनी स्पीड और जज़्बे से मैदान में उत्साह भर दिया।
अंडर-14 बालक वर्ग में अंकित कुमार सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता, जबकि बालिका वर्ग में अनुष्का तिर्की ने अपनी तेज रफ्तार से पहला स्थान हासिल किया।
इसे भी पढ़ें : न्यायालय ने हॉकी बिहार की मान्यता बहाल की
अंडर-17 वर्ग में अनित उरांव ने शानदार प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया, वहीं अंडर-19 वर्ग में निशांत भगत ने दमदार रफ्तार से सभी को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के बीच विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड इवेंट्स हुए, जिनमें खिलाड़ियों ने अनुशासन, प्रतिस्पर्धा और खेल भावना का परिचय दिया।
अंडर-14 वर्ग परिणाम
बालक वर्ग
- 
100 मीटर दौड़: प्रथम – अंकित कुमार सिंह, द्वितीय – कामदेव मरांडी, तृतीय – संतोष मुर्मू 
- 
400 मीटर दौड़: प्रथम – सुशांत उरांव, द्वितीय – अंशुमन ठाकुर, तृतीय – बसंत उरांव 
बालिका वर्ग
- 
100 मीटर दौड़: प्रथम – अनुष्का तिर्की, द्वितीय – सुजाता कुमारी, तृतीय – आराधना लकड़ा 
- 
400 मीटर दौड़: प्रथम – सोनी कुमारी, द्वितीय – मनीषा भांगड़ा, तृतीय – खुशबू यादव 
इसे भी पढ़ें : Australia vs India 2nd T20I : दूसरे वनडे भारत चार विकेट से हारा
अंडर-17 वर्ग परिणाम
बालक वर्ग
- 
100 मीटर दौड़: प्रथम – अनित उरांव, द्वितीय – प्रमा हांसदा, तृतीय – सरवन सिंह 
- 
400 मीटर दौड़: प्रथम – जगदीप उरांव, द्वितीय – विशाल कुमार, तृतीय – रवि उरांव 
- 
ऊँची कूद: प्रथम – रंजन राज मरांडी, द्वितीय – शिवम कुमार, तृतीय – जमादार केरई 
- 
गोला फेंक: प्रथम – मो. आमिर रिजवान, द्वितीय – टीकम सिंह, तृतीय – रिशु सिंह 
इसे भी पढ़ें : Bihar Table Tennis : कुमार हर्षित, उत्कर्ष रीगन, नीलांजना शर्मा और आयुष मिश्रा बने चैंपियन
बालिका वर्ग
- 
100 मीटर दौड़: प्रथम – दशमी कांडुलना, द्वितीय – मुक्त कुमारी, तृतीय – पृथ्वी उरांव 
- 
400 मीटर दौड़: प्रथम – मधु कुमारी, द्वितीय – किरण कुमारी, तृतीय – निधि तिग्गा 
- 
ऊँची कूद: प्रथम – पिंकी लकड़ा, द्वितीय – मानसी सिंह, तृतीय – सपना कुमारी 
- 
गोला फेंक: प्रथम – रामी कुमारी, द्वितीय – बसंती सरदार, तृतीय – नैंसी कुजूर 
अंडर-19 वर्ग परिणाम
बालक वर्ग
- 
100 मीटर दौड़: प्रथम – निशांत भगत, द्वितीय – नीरज कुमार, तृतीय – विक्रम यादव 
- 
400 मीटर दौड़: प्रथम – आकाशदीप किंडो, द्वितीय – सूटराम एक्का, तृतीय – अभिजीत कुजूर 
- 
गोला फेंक: प्रथम – छोटू रजक, द्वितीय – असीम एक्का, तृतीय – दानिश अनवर 
बालिका वर्ग
- 
100 मीटर दौड़: प्रथम – पुतुल वास्की, द्वितीय – संजू कुमारी, तृतीय – सुहानी कुमारी 
- 
400 मीटर दौड़: प्रथम – पूनम कुमारी, द्वितीय – सीमा कुमारी, तृतीय – आनजो कुमारी 
- 
गोला फेंक: प्रथम – सपना कुमारी, द्वितीय – शिवानी कुमारी, तृतीय – जगरानी टोप्पो 
इसे भी पढ़ें : ताइक्वांडो स्पर्धा में मुंगेर प्रमंडल का दूसरे दिन रहा जलवा
विजेता खिलाड़ियों को राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए. सोरेंग एवं राज्य खेल कोषांग के सदस्यों द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। खेलो झारखंड प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह, अनुशासन और खेल भावना देखते ही बन रही थी। पूरे स्टेडियम में जोश और उमंग का माहौल बना रहा।
 
			        