29 C
Patna
Saturday, October 19, 2024

बक्सर के रघुनाथपुर में खुला कबड्डी स्पर्धा का Khelo India Small Center

बक्सर, 22 नवंबर। बक्सर जिला के रघुनाथपुर के स्वामी रामानंद मध्य विद्यालय में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, खेलो इंडिया और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के सौजन्य से कबड्डी स्मॉल सेंटर Khelo India Small Center की शुरुआत हुई। सेंटर का उद्घाटन शशांक सिंह (नोडल पदाधिकारी शारीरिक शिक्षा बक्सर), जिला परिषद शाहाना खातून ,जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष शशि राय, मुखिया गुडु पासवान ने किया।

इस दौरान नोडल पदाधिकारी ने कहा कि बक्सर जिला ने बिहार को कई होनहार खिलाड़ी दिए है। यह सेंटर भी बिहार में मिल का पत्थर साबित होगा। इससे खिलाड़ियों को अलग पहचान मिलेगी। इस मौके पर चयनित कोच सुमन कुमारी ने नोडल पदाधिकारी शारीरिक शिक्षा बक्सर को बुके और मोमेंटो से सम्मानित किया।

इस मौके पर बोलते हुए बक्सर कबड्डी संघ के अध्यक्ष सह बिहार कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष डॉ शशि राय ने कहा कि कि बक्सर जिला के खिलाड़ी अब आधुनिक तकनीक से कबड्डी का पाठ पढ़ेंगे। उन्होंने हम सभी नोडल पदाधिकारी को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने इस सेंटर को यहां खोलने में अहम भूमिका निभाई।

इस मौके पर पूर्व जिला परिषद अनिता देवी, शहनाज बेगम, अरविंद सिंह, सुनील सिंह कमल किशोर राय, मो फरीद, रंजीत लाल, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रीतम जायसवाल, हारून अंसारी,रमेश यादव, विनोद पाल,रामानुज यादव,अजहर,महिला खिलाड़ी अमृता,मनसा,काजल,सिमरन,अन्य सभी मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन जिला कबड्डी संघ के सचिव सह बिहार कबड्डी संघ के कोषाध्यक्ष जयशंकर चौधरी ने की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Verified by MonsterInsights