Saturday, February 14, 2026
Home बिहारक्रिकेट Patna District Junior Division Cricket League में खगौल क्रिकेट क्लब के पीयूष का जलवा

Patna District Junior Division Cricket League में खगौल क्रिकेट क्लब के पीयूष का जलवा

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 2 जून। पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में रविवार यानी 2 जून को खेले गए मुकाबलो में एलायंस सीसी और खगौल सीसी ने जीत दर्ज की। एलायंस सीसी ने वीएन इलेवन को 6 विकेट से जबकि खगौल सीसी ने मालसलामी इलेवन को 37 रन से हराया।

वीएन इलेवन बनाम एलायंस सीसी

पटना जिला क्रिकेट संघ संचालन समिति द्वारा आयोजित इस लीग के अंतर्गत संपतचक ग्राउंड पर खेले गए मैच में वीएच इलेवन ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 28.5 ओवर में 83 रन बनाये। सौरभ वर्मा ने 28 रन बनाये। एलायंस की ओर से हर्ष राज ने 4 जबकि उत्कर्ष व आयुष ने 2-2 विकेट चटकाये।

जवाब में एलायंस सीसी ने 10.5 ओवर में चार विकेट पर 85 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। प्रसुन्न ने 30 और उत्कर्ष ने 28 रन बनाये। विजेता टीम के हर्ष राज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
वीएन इलेवन : 28.5 ओवर में 83 रन पर ऑल आउट, अनुराग राणा 20, सौरभ वर्मा 28, अतिरिक्त 7, आयुष कुमार 2/16, हर्ष राज 4/21, नितिन कुमार 1/3, उत्कर्ष नेल 2/5

एलायंस सीसी : 10.5 ओवर में चार विकेट पर 85 रन, उत्कर्ष 28, प्रसुन्न 30, नितिन नाबाद 11, केशव 2/31, साहिल 2/11

खगौल सीसी बनाम मालसलामी इलेवन

बिहार क्रिकेट एकेडमी, संपतचक ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए खगौल सीसी ने 30 ओवर में 169 रन सभी विकेट खोकर बनाये। अमन कुमार ने 39 गेंद में 9 चौका व 1 छक्का की मदद से 45, पवन कुमार ने 50 गेंद में 5 चौका की मदद से 30 रन बनाये। मालसलामी की ओर से अयान ने 4 विकेट चटकाये।

जवाब में मालसलामी इलेवन की टीम 16.2 ओवर में 132 रन पर ऑल आउट हो गई। अभिषेक राज ने 16 गेंद में 3 चौका व 4 छक्का की मदद से 39 रन की पारी खेली।

खगौल सीसी की ओर पीयूष कुमार ने 6 और रुपेश ने 3 विकेट चटकाये। विजेता टीम के पीयूष कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
खगौल सीसी : 30 ओवर में 169 रन पर ऑल आउट, पवन 30, अमन 45, आदित्य 10, रुपेश 14, अतिरिक्त 30, मनीष 1/60, तेजस्वी 1/25, अयान 4/29, रिद्धि सिद्धि 2/15, रवि राज 1/25

मालसलामी इलेवन : 16.2 ओवर में 132 रन पर ऑल आउट अभिषेक 39, अतुल कुमार 16, अयान 12, मनीष 10, अतिरिक्त 28,पीयषू 6/62, प्रिंस 1/31, रुपेश 3/26

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights