Saturday, April 26, 2025
Home बिहारRANDHIR VERMA BCA U-19 ONE DAY TROPHY BCA RANDHIR VERMA U-19 ONE DAY TROPHY में कैमूर ने औरंगाबाद को हराया

BCA RANDHIR VERMA U-19 ONE DAY TROPHY में कैमूर ने औरंगाबाद को हराया

प्लेयर ऑफ द मैच देवांश अश्वल का शतक, प्रदीप का पचासा,हर्ष गिरी का एकल संघर्ष

by Khel Dhaba
0 comment

भभुआ, 25 अप्रैल। बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में कैमूर जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में आयोजित बीसीए रणधीर वर्मा मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के शाहाबाद जोन में कैमूर ने औरंगाबाद को आसानी से 78 रन से हराया।

Also Read : BCA RANDHIR VERMA U-19 ONE DAY TROPHY में बेगूसराय की ‘किंग्स साइज’ जीत

कैमूर के कप्तान सुर्यांश तिवारी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कैमूर की टीम निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 324 रन बनाये। कैमूर की ओर से देवांश अश्वाल ने 98 गेंद में 117 रन की शतकीय पारी खेली। प्रदीप यादव ने भी तेज अर्धशतक जमाते हुए 48 गेंद में अविजित 68 रन बनाए। इसके अलावा सुर्यांश तिवारी ने 59 गेंद में 40 रन, उत्सव आनंद ने 28 गेंद में 39 रन, रिषभ राज ने 27 रन, कुमार अभिजीत 16 और सौरव मिश्रा ने 11 रन बनाए।

Also Read : BCA RANDHIR VERMA U-19 ONE DAY TROPHY में जमुई के आर्यन का जलवा

औरंगाबाद की ओर से प्रभात सिंह ने 58 रन और विशाल कुमार ने 65 रन खर्च करके 2-2 विकेट और अंकुश अग्रवाल व सैफ अली ने 1-1 विकेट हासिल किया।

Also Read : BCA RANDHIR VERMA U-19 ONE DAY TROPHY : मधुबनी के सुभाष का शतक, दीपक की हैट्रिक

कैमूर के 325 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए औरंगाबाद की टीम 48.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 246 रन ही बना सकी जिसमें हर्ष गिरी ने एकल संघर्ष करते हुए 91 गेंद में 68 रन, आयुष राज 40 गेंद में 42 रन, विशाल कुमार 40 गेंद में 39 रन, अर्जुन कुमार व अंकुश अग्रवाल ने 18-18 रन,प्रिंस चौहान 17 और सोनल सिंह ने 13 रन बनाए।

Also Read : khelo india youth games 2025 bihar : कौन खेल किन शहरों में किन तिथियों में किये जायेंगे आयोजित

कैमूर की ओर से अनुज राज सिंह ने शानदार 3, प्रदीप यादव व देवांश अश्वल ने 2-2 और विकास यादव व सुर्यांश तिवारी ने 1-1 विकेट हासिल किया।

 

देवांश अश्वाल को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी संघ के सचिव अजय कुमार सिंह ने प्रदान किया।

 

इस मैच में बीसीए अंपायर के रूप में पटना के सुनील सिंह और अविनाश कुमार शुक्ला थे। ऑनलाइन स्कोरर के रूप में विशाल कुमार और ऑफलाइन स्कोरर के रूप में सौरव कुमार थे। शनिवार का मुकाबला औरंगाबाद डीसीए व बक्सर डीसीए के बीच होगा।

संक्षिप्त स्कोर

कैमूर : 50 ओवर में 6 विकेट पर 324 रन, अभिजीत कुमार 16,उत्सव आनंद 39,देवांश अश्वाल 117, सूर्यांश तिवारी 40,रिषभ राज 27, प्रदीप यादव नाबाद 68,सौरभ मिश्रा 11, प्रभात सिंह 2/58, अंकुश अग्रवाल 1/43, सैफ अली 1/34, विशाल कुमार 2/65

Also Read : Patna District Senior Division Cricket League में पेसू जीता

औरंगाबाद : 48.4 ओवर में 246 रन, आयुष राज 42,हर्ष गिरि 68, अर्जुन कुमार 18,अंकुश अग्रवाल 18,सोनल राजपूत 13,विशाल कुमार नाबाद नाबाद 39, प्रिंस चौहान 17,अतिरिक्त 16, विकास यादव 1/32, देवांश अश्वाल 2/44, अनुज राज सिंह 3/60, सूर्यांश तिवारी 1/26, प्रदीप यादव 2/13

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights