अररिया, 8 जनवरी। अररिया जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 33वीं भागीरथी गंगा ट्रॉफी क्रिकेट लीग चैंपियनशिप सत्र 2023-24 का आज छठा मैच जोगबनी क्रिकेट क्लब और यंग नरपतगंज क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें जोगबनी क्रिकेट क्लब ने जीत हासिल की।
टॉस जोगबनी क्रिकेट क्लब ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 30-30 ओवर के इस मैच में नरपतगंज क्रिकेट क्लब ने 30 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाने में कामयाब रही। नरपतगंज क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज सौरव ने 61 और आदित्य ने 29 रन बनाए। जोगबनी क्रिकेट क्लब के गेंदबाज विजय और अर्पित ने 2–2 विकेट चटकाए। जवाब में जोगबनी क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने 24 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 174 रन बना कर जीत दर्ज की। जोगबनी क्रिकेट क्लब के नासिर ने 64 रन और साहिल ने 30 रन बनाए। नरपतगंज क्रिकेट क्लब के गेंदबाज जयंत और मृत्युंजय ने 1–1 विकेट लिए। मैच के अंपायर पंकज और करण थे। स्कोरिंग अमन ने किया। इस अवसर पर अररिया जिला संघ के कोषाध्यक्ष अमित सेन गुप्ता, बिहार क्रिकेट संघ के जिला प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल, तनवीर आलम, मनीष मन्नू , विक्की सुमित, श्रवण, ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

