Tuesday, February 3, 2026
Home Slider रांची में जेके मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जनवरी से, 16 जनवरी को सबा करीम करेंगे उद्घाटन

रांची में जेके मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जनवरी से, 16 जनवरी को सबा करीम करेंगे उद्घाटन

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। जेके ग्रुप द्वारा प्रायोजित मीडिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज 17 जनवरी होगा। 11 दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 12 टीमें भाग लेंगी। फाइनल मुकाबला 27 जनवरी को खेला जाएगा। टीम की घोषणा पूर्व में ही की जा चुकी है।

दलादिली, अगड़ू स्थित JK इंटरनेशनल स्कूल व बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (BAU) के टर्फ विकेट पर प्रतियोगिता के मैच खेले जायेंगे।

बुधवार को प्रेस क्लब व जेके ग्रुप की संयुक्त प्रेस वार्ता में सभी टीमों की जर्सी लांच की गई। प्रेस वार्ता में जेके ग्रुप के चेयरमैन जितेंद्र सिंह के साथ प्रेस क्लब के पदाधिकारियों व प्रतियोगिता आयोजन समिति से जुड़े पत्रकार मौजूद रहे।

16 जनवरी को होगा उद्घाटन समारोह
इस प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन 16 जनवरी को अगड़ू, दलादिली स्थित JK इंटरनेशनल स्कूल स्थित मैदान में होगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर व प्रशासक सैयद सबा करीम होंगे। इस अवसर पर पूर्व क्रिकेटर समेत कई विशेष अतिथि भी मौजूद रहेंगे। उद्घाटन समारोह के दौरान एक प्रदर्शनी मुकाबला भी खेला जाएगा।

चार ग्रुप में 12 टीमों को बांटा गया, लॉटरी से तय हुई टीमें

मीडिया कप के लिए 12 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है।

ग्रुप ए : मयूराक्षी, खरकई व कोयल
ग्रुप बी : दामोदर, अजय व शंख
ग्रुप सी : अमानत, स्वर्णरेखा व गंगा
ग्रुप डी : सकरी, कांची व भैरवी

सभी ग्रुप से दो-दो टीमें क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेंगी।

मैच का शेड्यूल इस प्रकार है
17 जनवरी  : 
9 बजे  : मयूराक्षी बनाम खरकई (दलादिली)
8.30 बजे :  दामोदर बनाम अजय (बीएयू)
1 बजे       : सकरी बनाम कांची (दलादिली)

18 जनवरी
8.30 बजे   :  स्वर्णरेखा बनाम गंगा (बीएयू)
9 बजे         :कांची बनाम भैरवी (दलादिली)
1 बजे         खरकइ्र्र बनाम कोयल (दलादिली)
12.30        शंख बनाम अजय (बीएयू)

19 जनवरी
8.30 बजे :मयूराक्षी बनाम कोयल (बीएयू)
9 बजे : दामोदर बनाम शंख (दलादिली)
1 बजे : अमानत बनाम गंगा (दलादिली)
12.30 : सकरी बनाम भैरवी (बीएयू)

20 जनवरी
8.30 बजे : अमानत बनाम स्वर्णरेखा (बीएयू)

21 जनवरी
पहला क्वार्टरफाइल : 8.30 बजे  ग्रुप ए का उपविजेता बनाम ग्रुप डी का विजेता (बीएयू)
दूसरा क्वार्टरफाइल : 9 बजे ग्रुप    सी का विजेता बनाम ग्रुप बी का उपविजेता (दलादिली)
तीसरा क्वार्टरफाइल : 12.30 बजे  ग्रुप ए का विजेता बनाम ग्रुप डी का उपविजेता (बीएयू)
चौथा क्वार्टरफाइल : 1 बजे    ग्रुप बी का विजेता बनाम ग्रुप सी का उपविजेता (दलादिली)
22 जनवरी: रेस्ट डे
23 जनवरी
पहला सेमीफाइनल :  9 बजे : पहला क्वार्टरफाइल  का विजेता बनाम चौथा  क्वार्टरफाइल  का विजेता (दलादिली)
दूसरा सेमीफाइनल :  1 बजे : दूसरा क्वार्टरफाइल का विजेता बनाम तीसरा क्वार्टरफाइल का विजेता (दलादिली)

27 जनवरी को 10 बजे से फाइनल (दलादिली)

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights