Home झारखंडअन्य झारखंड योगासन Sports चैंपियनशिप 13 नवंबर को रांची में

झारखंड योगासन Sports चैंपियनशिप 13 नवंबर को रांची में

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। झारखंड योग संघ के तत्वावधान में आगामी 13 नवंबर को रांची के धुर्वा स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर सभागार में 21वी झारखंड योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप आयोजित की जायेगी। झारखंड योग संघ के प्रशासनिक सचिव पंकज प्रसाद ने बताया कि प्रतियोगिता 11 आयु वर्गों में अलग-अलग आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के आधार पर झारखंड योग टीम का गठन किया जाएगा।

झारखंड टीम आगामी आयोजित 46 राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में भाग लेगी। प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से विभिन्न वर्गों में लगभग 300 से ऊपर प्रतिभागी भाग लेंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्वाहन 10:00 बजे होगा वही समापन 2:30 बजे किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों के लिए आयोजन समिति की ओर से नाश्ता एवं भोजन की व्यवस्था की गई है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights