रांची। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में चल रहे 29वीं राष्ट्रीय सीनियर वुशू चैम्पियनशिप के तीसरे दिन झारखंड के खिलाड़ियों ने प्रदर्शन करते हुए झारखंड को तीन पदक दिलाने में सफलता हासिल की। झारखंड को अबतक कुल पांच पदक मिले है।
रविवार को झारखंड की गीता खलखो ने नानदाउ मे स्वर्ण एवं नानक्वान में रजत पदक प्राप्त की। वहीं मीनू मुंडा ने भी अपने वर्ग में कांस्य पदक राज्य को दिलायी।
प्रतियोगिता के तीसरे दिन मध्यप्रदेश, सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड, एसएसबी, मणिपुर, झारखंड खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत अपने राज्यों के खाते में पदक डालें।
वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट भूपेंद्र सिंह बाजवा सहित, सुहेल अहमद सीईओ, मनीष कक्कड़, शिवेंद्र दुबे, पी एन आजाद, अशोक मोकाशी आदि ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।
प्रतियोगिता के आज खेले गए ताऊलू स्पर्धा के विभिन्न वर्गों के पुरुष वर्ग कुंगफू सिंगल वेपन स्टाइल स्वर्ण : एच कलेंनगम्बा (एसएसबी), रजत : हर्षित नामदेव (मध्य प्रदेश), कांस्य : एच ओमेगा मैतेई (मणिपुर),ताईजीक्वान स्वर्ण : एम ज्ञानदास सिंह (एसएससीबी),रजत : एच करणजीत शर्मा (एसएससीबी),कांस्य : सनमा ब्रह्मा (असम), नानक्वान स्वर्ण : साजन लामा (एसएससीबी), रजत : शेर बहादुर (पंजाब), कांस्य : के एम मैतेई (एसएससीबी), नानदाउ स्वर्ण : के एम मैतेई (एसएससीबी), रजत : साजन लामा (एसएससीबी), कांस्य : नीरज कुमार (एसएसबी),चानछ्वान स्वर्ण : एम सूरज सिंह (एसएससीबी), रजत : शशि तमांग ((एसएससीबी), कांस्य रोहित जादव (मध्यप्रदेश), महिला वर्ग कुंगफू सिंगल वेपन स्टाइल स्वर्ण : पूर्णिमा रजक (मध्यप्रदेश), रजत: प्रगति (कर्नाटक),कांस्य :अंजली परिहार (मध्यप्रदेश), ताईजीक्वान स्वर्ण : एल सानातोम्बी चानू (मणिपुर),रजत : मेपुंग लांगू-(अरुणाचल प्रदेश), कांस्य : श्रावणी काटके (महाराष्ट्र), नानक्वान स्वर्ण : आरिता (मणिपुर), रजत :गीता खलखो (झारखंड), कांस्य :प्राची (राजस्थान), नानदाउ स्वर्ण : गीता खलखो (झारखंड), रजत :के अमृता देवी (सीआरपीएफ),कांस्य:टी आरिता देवी (मणिपुर), चानछ्वान स्वर्ण : पूर्वी सोनी (मध्यप्रदेश), रजत :नेमाँनवांग्शु (अरूणाचल प्रदेश), कांस्य :भूरक्षा दुबे (मध्यप्रदेश) शामिल है।