पटना, 17 जनवरी। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में खेली जा रही 67वीं नेशनल स्कूली अंडर-17 बालक क्रिकेट चैंपियनशिप 67th National School Under-17 Boys Cricket Championship में बुधवार को चार ग्राउंड पर कुल 8 मुकाबले खेले गए जिसमें उत्तरप्रदेश, ओड़िशा, जम्मू्-कश्मीर, केवीएस, महाराष्ट्र,राजस्थान, कर्नाटक और तमिलनाडु ने जीत हासिल की।
उत्तरप्रदेश ने आईपीएससी को पांच विकेट, ओड़िशा ने झारखंड को 5 रन, जम्मू एंड कश्मीर ने आंध्रप्रदेश को 3 विकेट और केवीएस ने मध्यप्रदेश को 8 विकेट, महाराष्ट्र ने हरियाणा को 9 रन, राजस्थान ने तेलंगाना को 9 विकेट, कर्नाटक ने गोवा को 30 रन और तमिलनाडु ने पश्चिम बंगाल को 9 विकेट से हराया।
उत्तरप्रदेश बनाम आईपीएससी
ऊर्जा स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस यूपी ने जीता और आईपीएससी को बैटिंग का न्योता दिया। आईपीएससी ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 113 रन बनाये। जवाब में यूपी ने 18.1 ओवर में पांच विकेट पर 114 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। चार विकेट चटकाने वाले यूपी के लव सोनकर को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
स्कोर
आईपीएससी : 20 ओवर में 8 विकेट पर 113 रन, आर्यन मलिक 11, येरिक गौरी 11, भाव्या सूद 33, रेयांश कपूर 23, अग्मवीर सिंह 14, लव सोनकर 4/14, तौफिक खान 1/30, कुणाल मिश्रा 1/22, अमन राय 1/18
यूपी : 18.1 ओवर में पांच विकेट पर 114 रन, हर्ष वर्षन 40, सुहैब खान 35,कृष्णा साहू 11, नीतीश तिवारी 12, अतिरिक्त 13, अग्मवीर सिंह 3/18, रितेश शर्मा 1/13
ओड़िशा बनाम झारखंड
जगजीवन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस झारखंड ने जीता और ओड़िशा को पहले बैटिंग का न्योता दिया। ओड़िशा ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 158 रन बनाये। जवाब में झारखंड की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 153 रन ही बना सकी। ओड़शिया के अभिषेक साहू को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
स्कोर
ओड़िशा : 20 ओवर में 8 विकेट पर 158 रन, आयुष चांद 27, अभिषेक साहू 78,शाश्वत प्रसाद 10, मुदिया कौशिक 31, सिद्धांत राज 2/24, हर्षित कुमार 2/13, मनमीत सागर 1/23, अंश यादव 1/27, तम्नय कुमार 1/32
झारखंड : 20 ओवर में 6 विकेट पर 153 रन, सुधांशु कुमार 15, कुमार मिहिर माही 39, तन्मय कुमार 22, रोहित कुमार 42, मनमीत सागर नाबाद 8, सिद्धांत राज 9, अतिरिक्त 14, कमलाकांत मोहालिक 2/13, ज्ञानेंद्र देव प्रधान 1/23, आयुष चांद 1/19, शहजाद खान 2/23
आंध्रप्रदेश बनाम जम्मू एंड कश्मीर
एनआईओसी ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में जम्मू एंड कश्मीर ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। आंध्रप्रदेश ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 152 रन बनाये। जवाब में जम्मू एंड कश्मीर की टीम 19.5 ओवर में सात विकेट पर 155 रन बना कर मैच 3 विकेट से जीत लिया।
स्कोर
आंध्रप्रदेश : 20 ओवर में सात विकेट पर 152 रन, जी देवप्रमोद 26, ए देवाशीष 59, एसके नागुर अब्दुल जब्बार 10, के नागा कुलप्पा13, पीएन कश्यप 12, साई शेख नाबाद 10, अतिरिक्त 13, फैजान मुख्तार 2/28, हर्षित सिंह 2/27
जम्मू एंड कश्मीर : 19.5 ओवर में सात विकेट पर 155 रन, फैजान मुख्तार 52,सलमान अशरफ 43, जी शाह 15, एन साई चरण 1/27, ए नागा कुलअप्पा 2/16, एसके नागुर अब्दुल जब्बार 2/35, साई शेख 1/36
मध्यप्रदेश बनाम केवीएस
सोनपुर रेलवे ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस मध्यप्रदेश ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 19 ओवर में सभी विकेट खोकर 113 रन बनाये। जवाब में केवीएस ने 14 ओवर में दो विकेट पर 115 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। देवांश तिवारी प्लेयर ऑफ द मैच बने।
मध्यप्रदेश : 19 ओवर में 113 रन पर ऑल आउट, फैज 13,जसपाल सिंह 38,जयजीत गुप्ता 25,शिवांक त्रिपाठी 13, शशांक यादव 1/13,आकर्ष यादव 2/13,उत्कर्ष रोहिल्ला 1/23,अर्णव वशिष्ठ 3/19, वंश शर्मा 2/4
केवीएस : 14 ओवर में दो विकेट पर 115 रन, आकर्ष यादव 10, देवांश तिवारी नाबाद 64, आर्यन वत्स नाबाद 26,विदित सिंह 1/6,जयजीत गुप्ता 1/18
पश्चिम बंगाल बनाम तमिलनाडु
एनआईओसी ग्राउंड पर खेले गए मैच में पश्चिम बंगाल ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 142 रन बनाये। जवाब में तमिलनाडु ने जीके सूर्या के नाबाद 87 रन की मदद से 13 ओवर में 1 विकेट पर 146 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के जीके सूर्या को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
पश्चिम बंगाल : 20 ओवर में 146 रन, डी सिन्हा 23, सुप्रोजित पुरकैत 66,सुहैब शेख 10, ए विश्वास नाबाद 25, एस दास 13, रौशन 1/36, एम कुमार 1/21, आकाश 1/16, विजय राज 3/16
तमिलनाडु : 13.1 ओवर में 1 विकेट पर 146 रन, जीके सूर्या नाबाद 87,राहुलकंठ 18, डी शैलेश देव नाबाद 26, दिव्यांशु प्रजापति 1/19
कर्नाटक बनाम गोवा
रेलवे स्टेडियम, सोनपुर पर खेले गए इस मैच में टॉस गोवा ने जीता और कर्नाटक को बैटिंग का न्योता दिया। कर्नाटक ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 127 रन बनाये। जवाब मेन गोवा की टीम 18.5 ओवर में 97 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के वरुण पटेल को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
कर्नाटक : 20 ओवर में नौ विकेट पर 127 रन, वरुण पटेल 18, पी शेट्टी 18,निश्चय रमेश 23, मंथन नाबाद 19, अतिरिक्त 14, आर के बंदेकर 2/18,सैफुद्दीन शेख 2/12, मोहित अग्रवाल 2/20, राजदीप 2/22
गोवा : 18.5 ओवर में 97 रन पर ऑल आउट साई आर नायक 27, सार्थक तोरसकार 25, दीपराज नायक 10,अतिरिक्त 20, वरुण पटेल 3/14, जीवन केएम 1/20, सुजय बी कोरवार 2/17, निश्चय रमेश 3/24
तेलंगाना बनाम राजस्थान
जगजीवन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए तेलंगाना ने 19.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 111 रन बनाये। राजस्थान ने 10.2 ओवर में 1 विकेट पर 112 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। राजस्थान के शौर्या शेखावत को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
तेलंगाना : 19.5 ओवर में 111 रन पर ऑल आउट बी हिसांथ 20,पी हर्षिल रेड्डी 17,आर रौला 38, अतिरिक्त 17,अनिल डारा 4/13, वीरेंद्र सिंह 1/6, आर्यमन शर्मा 2/31, विशाल सैनी 3/10
राजस्थान : 10.2 ओवर में 1 विकेट पर 112 रन, शौर्या शेखावत नाबाद 67, आर्यमन शर्मा नाबाद 38,पी रंगाराव 1/13
महाराष्ट्र बनाम हरियाणा
ऊर्जा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में हरियाणा ने टॉस जीता और महाराष्ट्र को बैटिंग का न्योता दिया। महाराष्ट्र ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 121 रन बनाये। जवाब में हरियाणा की टीम 18.1 ओवर में 112 रन पर ऑल आउट हो गई। महाराष्ट्र के साई राठौर को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
महाराष्ट्र : 20 ओवर में चार विकेट पर 121 रन, ए खाडे 34,साई राठौर 11,चैतन्य कोनधर 10, डी पटेल नाबाद 30,प्राज्ज्वल पवार नाबाद 18, अतिरिक्त 11,झलक तनेजा 1/15, परिक्षित 1/22, केतन 2/14
हरियाणा : 18.1 ओवर में 112 रन पर ऑल आउट गर्व 17, यश कुमार 12, झलक तनेजा 15, परिक्षित 40, केतन नाबाद 14, शाद खान 1/17, पी अमर जवार 3/16, ए खाडे 1/13, आर श्रीकांत सितोले 1/26, साई राठौर 3/21

