रांची, 18 मार्च। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित झारखंड सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट (एलिट ग्रुप) H.P BODHANWALA ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में 18 मार्च यानी मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में रांची, जमशेदपुर और जामताड़ा ने जीत हासिल की।
रांची ने पाकुड़ को 9 विकेट, जमशेदपुर ने पश्चिमी सिंहभूम को 7 विकेट और जामताड़ा ने देवघर को 6 विकेट से हराया।
रांची ने पाकुड़ को हराया
जेएससीए ओवल ग्राउंड पर खेले गए मैच में पाकुड़ ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 27 ओवर में सभी विकेट खोकर 106 रन बनाये। सेंट कुमार यादव ने 39 रन की पारी खेली। रांची की ओर से शीत कुमार ने 21 रन देकर 3, पंकज यादव ने 37 रन देकर 4,संकटमोचन त्रिपाठी ने 19 रन देकर 1, शुभ शर्मा ने 18 रन देकर 1, राजनदीप सिंह ने 10 रन देकर 1 विकेट चटकाये।
जवाब में रांची ने 10 ओवर में 1 विकेट पर 107 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। शिखर मोहन ने 45 और मोहम्मद नाजिम सिद्दिकी ने नाबाद 43 रन बनाये। पाकुड़ की ओर से शुभम कुमार ने 57 रन देकर 1 विकेट चटकाये। पंकज यादव को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
जमशेदपुर ने पश्चिमी सिंहभूम को दी मात
जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में जमशेदपुर ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पश्चिमी सिंहभूम ने पहले बैटिंग करते हुए 24 ओवर में सभी विकेट खोकर 74 रन बनाये। कुमार करण ने 20 रन की पारी खेली। शिवम कुमार ने 17 और अनुराग ने 10 रन बनाये। जमशेदपुर की ओर से सुप्रियो चक्रवर्ती ने 21 रन देकर 5 और शिवम कुमार ने 25 रन देकर 2 विकेट चटकाये। जुनैद अशरफ ने 25 रन देकर 1 और मनीषी ने 1 रन देकर 1 विकेट चटकाये।
जवाब में जमशेदपुर ने 11.1 ओवर में 3 विकेट पर 75 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। सौरभ चंदा ने 16, अर्णव सिन्हा ने 20, शरणदीप सिंह भाटिया ने 11, विवेक कुमार ने नाबाद 22 रन बनाये।
पश्चिमी सिंहभूम की ओर से फैजुल रहमान ने 30 रन देकर 2, तन्मय तंतुबाई ने 23 रन देकर 1 विकेट चटकाये। विजेता टीम के सुप्रियो चक्रवर्ती को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
जामताड़ा ने देवघर को दी मात
उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी ग्राउंड पर खेले गए मैच में जामताड़ा ने देवघर को 6 विकेट से पराजित किया। टॉस देवघर ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 31.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 103 रन बनाये। राघव सरनम ने 26,परवेज शेख ने 17,संजीत कुमार झा ने 11, सौरभ शेखर ने 11 रन बनाये।
जामताड़ा की ओर से रितिक अनंत ने 11 रन देकर 2, मुकेश कुमार ने 21 रन देकर 1, कृष्णा पटेल ने 11 रन देकर 1,सोनू कुमार सिंह ने 35 रन देकर 3, ओम सिंह ने 22 रन देकर 2 विकेट चटकाये।
जवाब में जामताड़ा ने 22.1 ओवर में चार विकेट पर 104 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विल्फ्रेड वेंग ने 14, तालिब खान ने 30, मुकेश कुमार ने 30, अविनाश कुमार ने नाबाद 12 रन बनाये।
देवघर की ओर से शमशाद अहमद ने 20 रन देकर 1, भास्कर चौधरी ने 19 रन देकर 1, परवेज शेख ने 32 रन देकर 1 और संजीव कुमार झन ने 6 रन देकर 1 विकेट चटकाये।