5
Jharkhand Grappling 23 नवंबर से 27 नवंबर तक नंदी नगर उत्तर प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय ग्रेपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप में झारखंड के पदक विजेता खिलाड़ियों को प्रदेश वापसी शानदार स्वागत किया गया। रांची रेलवे स्टेशन पर रांची के खेल प्रेमियों और झारखंड ग्रेपलिंग एसोसिएशन के अधिकारी गण में आदित्य कुमार (उपाध्यक्ष), राम जीत राम (संयुक्त सचिव), रामेश्वर महतो ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।