Sunday, April 20, 2025
Home झारखंडक्रिकेट Ranji Trophy में झारखंड ने राजस्थान को 89 रन से हराया

Ranji Trophy में झारखंड ने राजस्थान को 89 रन से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

जमशेदपुर, 19 फरवरी। अनुकूल रॉय के पांच विकेट की शानदार गेंदबाजी की बदौलत झारखंड ने रणजी ट्रॉफी मुकाबले में राजस्थान को 89 रनों से हरा दिया है।

जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम में खेले गये मैच में झारखंड ने राजस्थान को जीत के लिए चौथी पारी में 248 रनों का लक्ष्य दिया था। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की शुरुआत खराब रही और एक के बाद एक लगातार अपने चार विकेट गंवा दिये। राजस्थान की ओर से महिपाल लोमरोर ने सर्वाधिक 48 रन बनाये। अभिजीत तोमर और समर्पित जोशी ने 23-23 रन, अजय सिंह 21 रन, मानव सुथर 14रन और सुमित गोदारा 13 रन बनाकर आउट हुये।

झारखंड की ओर से अनुकूल रॉय ने 36 रन देकर पांच विकेट लिये। शाहबाज नदीम ने 53 रन देकर तीन बल्लेबाजों को आउट किया। वरुण आरोन और उत्कर्ष सिंह को एक-एक विकेट मिला। झारखंड ने राजस्थान को 158 पर ढेर कर 89 रनों से मुकाबला जीत लिया। झारखंड की तरफ से दूसरी पारी में 72 रन बनाने वाले आदित्य सिंह को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

इससे पहले झारखंड के कप्तान सौरव तिवारी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। झारखंड की ओर से उत्कर्ष सिंह ने 43 रन, सौरव तिवारी ने 42 रन और कुमार कुशाग्र ने 37 रन बनाये। राजस्थान ने खलील अहमद और महिपाल लोमरोर के तीन- तीन विकेट, मानव सुतार दो विकेट की बदौलत झारखंड को मात्र 188 रन पर ढ़ेर कर दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने सलमान खान की 52 रनों की अर्धशतकीय और सुमित गोदारा के 44 रनों की मदद से 210 रन बनाये। रामनिवास गोलादा 34 रन, महिपाल लोमरोर 18 रन, समर्पित जोशी 13 रन और अजय सिंह 16 रन बनाकर आउट हुये।

झारखंड की ओर से वरुण ऐरन ने चार विकेट लिये। सौरभ शेखर को तीन विकेट मिले। अनुकूल रॉय ने दो और उत्कर्ष सिंह ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

इसके बाद झारखंड ने दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिय 69 रन जोड़े। झारखंड ने आदित्य सिंह के 72 रनों की अर्धशतकीय पारी, आर्यमन सेन ने 38 रन, नदीम सिद्दीकी ने 33 रन, विराट सिंह ने 28 रन और अनुकूल रॉय ने 21 रन की बदौलत 269 का स्कोर खड़ा किया। राजस्थान की ओर से मानव सुतार, अनिकेत चौधरी औऱ अजय सिंह ने तीन-तीन विकेट लिये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights