Monday, June 22, 2026
Home Slider ईशान किशन के पिता प्रणव पांडेय पटना जिला क्रिकेट संघ के चुनावी मैदान में

ईशान किशन के पिता प्रणव पांडेय पटना जिला क्रिकेट संघ के चुनावी मैदान में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पटना जिला क्रिकेट संघ की चुनावी घोषणा के बाद सरगर्मियां तेज होती दिखाई दे रही हैं। जिला संघ जहां पहले से ही खेमों में बंटा हुआ है और मान मनोव्वल का दौर जारी है ताकि पहले की तरह निर्विरोध चुनाव करवाया जा सके ।

लेकिन इससे अलग, क्रिकेट की अच्छी जानकारी रखने वाले और शुभचिंतकों की एक अलग टोली चुनाव होते हुए देखना चाहती है और उनका मत है कि नए लोगों को कमान देनी चाहिए।

इसी क्रम में आज पटना की प्रतिष्ठित और 1979 में स्थापित कमला नेहरू क्रिकेट क्लब ने कार्यकारिणी की एक मीटिंग कर सर्वसम्मिति से एक प्रस्ताव पारित कर क्लब के उपाध्यक्ष श्री प्रणव पांडे को PDCA चुनाव लडने के लिए अधिकृत किया है। क्लब के अध्यक्ष श्री राकेश कुमार और सचिव श्री निखिलेश रंजन ने काफी सोच विचार के बाद श्री प्रणव पांडे को चुनाव मैदान में उतरने का प्रस्ताव दिया जिसको श्री पांडे ने मान लिया। पाठको को यह बता दें कि श्री प्रणव पांडे , बिहार की शान और भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन के पिता है।

खेल ढाबा को एक ईमेल मिला है जिसमें कमला नेहरू क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष श्री राकेश कुमार ने PDCA अध्यक्ष को क्लब के इस निर्णय से अवगत कराया है।

श्री प्रणव पांडे के मैदान में कूदने से पटना जिला क्रिकेट संघ की चुनावी सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि श्री पांडे किस पद के लिए चुनाव लडेंगे ।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

About Links

Useful Links

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

ब्लास्टर ने जीता SCHOOL CRICKET LEAGUE सीजन-5 का खिताब PATNA DISTRICT SENIOR DIVISION LEAGUE : केएनसीसी के प्रखर ज्ञान का शतक Khelo India Youth Games : संभावित बिहार खो-खो टीम का ट्रेनिंग कैंप 12 अप्रैल से मुंगेर में BCA MENS U23 ONE DAY TROPHY : पटना और बेगूसराय के बीच होगा खिताबी मुकाबला

@2025 – All Right Reserved.

Facebook Twitter Instagram Linkedin Youtube Email