Monday, August 4, 2025
Home Slider IPL 2024 : रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या होंगे मुबंई के नये कप्तान

IPL 2024 : रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या होंगे मुबंई के नये कप्तान

by Khel Dhaba
0 comment

मुबंई, 15 दिसंबर। गुजरात टाइटंस छोड़ कर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) Indian Premier League (IPL) के आगामी सत्र के लिए मुबंई इंडियंस (एमआई) में वापसी करने वाले हरफनमौला हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है।

Indian Premier League (IPL) हार्दिक 2022 में नयी नवेली गुजरात टाइटंस में कप्तान के तौर पर शामिल हुये थे। उनके नेतृत्व में फ्रेंचाइजी ने अपने पहले ही सत्र में जीत हासिल की थी जबकि आईपीएल के पिछले सत्र में गुजरात टाइटंस रोमांचक फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स से हार गयी थी।

Indian Premier League (IPL) यहां दिलचस्प है कि मुबंई इंडियंस ने पांच बार रोहित शर्मा की अगुवाई में आईपीएल की ट्राफी उठायी है मगर मुबंई ने इस बार पांड्या पर कप्तान के तौर पर भरोसा किया है। रोहित शर्मा 2013 में मुंबई के कप्तान बने थे। उनके नेतृत्व में मुबंई 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में चैंपियन बनी। आईपीएल के पिछले सत्र में मुंबई खिताबी मुकाबले में जगह बनाने से चूक गयी थी।

Indian Premier League (IPL) मुंबई इंडियंस के ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस महेला जयवर्धने ने कहा कि भविष्य की तैयारी की दिशा में यह बड़ा कदम है। मुंबई इंडियंस को सचिन से लेकर हरभजन सिंह और रिकी पोंटिंग से लेकर रोहित शर्मा तक हमेशा असाधारण नेतृत्व मिला है, जिन्होंने तत्काल सफलता में योगदान देने के साथ-साथ भविष्य के लिए टीम को मजबूत करने पर भी नजर रखी है। इसी विचारधारा के अनुरूप हार्दिक पंड्या आईपीएल 2024 सीजन के लिए मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights