राहुल त्रिपाठी (71 रन) और एडेन मारकम (68 रन) की बेहतरीन अर्धशतकीय पारियों की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल-2022) के अंतर्गत शुक्रवार को खेले गए मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स को सात विकेट से पराजित किया।
आंद्रे रसेल और नीतिश राणा ने कोलकाता नाइट राइडर्स को शुरुआती संकट से निकालकर निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 175 रन तक पहुंचाया। जवाब में सनराइजर्स ने 17.5 ओवर में तीन विकेट पर 176 रन बना कर मैच जीत लिया।
सनराइजर्स हैदराबाद की भी शुरुआत खराब रही। अभिषेक शर्मा 3 और केन विलियम्सन 17 रन बना कर आउट हो गए। इसके बाद राहुल त्रिपाठी और एडेन मकराम ने पारी को संभाला और टीम को जीत दिला दी।
केकेआर ने पावरप्ले के ओवरों में ही शीर्षक्रम के तीन बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिये लेकिन इसके बाद राणा ने 36 गेंद में 54 और रसेल ने 25 गेंद में नाबाद 49 रन बनाकर टीम को अच्छा स्कोर दिया।






- T20 World Cup Match प्रीव्यू : कनाडा के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन के इरादे से उतरेगा दक्षिण अफ्रीका

- रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में झारखंड पारी व 6 रन हारा

- सीनियर वीमेंस वनडे ट्रॉफी प्लेट ग्रुप : कप्तान प्रगति का शतक, बिहार जीता

- मधुबनी जिला क्रिकेट लीग में भच्छी क्रिकेट क्लब और एफसीसी रेड हरलाखी विजयी

- नालंदा जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शानदार आगाज

- पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट लीग में ढाका क्रिकेट क्लब की 54 रन से जीत

- बलिया क्लब बेगूसराय सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के फाइनल में

- मेंस टी20 विश्व कप : इंग्लैंड ने जीता मैच, नेपाल ने दिल
