Home Slider ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम में दी गई फिटनेस और डाइट से संबंधित जानकारी

ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम में दी गई फिटनेस और डाइट से संबंधित जानकारी

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं झारखंड ओलंपिक संघ से मान्यता प्राप्त इकाई कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के द्वारा ऑनलाइन कबड्डी वर्कशॉप के दूसरा चरण जारी है। आज के ऑनलाइन कार्यक्रम में ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रभात कुमार शर्मा के संबोधन साथ शुरुआत हुआ। उन्होंने इस नई तकनीक के द्वारा एक नए रूप में लाने का जो कार्य कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा जो किया जा है वह काबिले तारीफ है। अभी तक खेल में किसी भी एसोसिएशन का कार्य खिलाड़ी को प्रशिक्षण देकर या मैच खेला कर विकास किया जा सकता था लेकिन इस प्रकार के कार्यक्रम करने से खेल में एक नया रूप आ रहा है।

भारत के दो महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी धर्मराज शेरलाथन और जोगिंदर नरवाल ने अपने अनुभव के बारे में सभी को जानकारी दी। जोगिंदर नरवाल ने बताया कि कबड्डी में खिलाड़ी को अपने फिटनेस एवं मेहनत पर हमेशा ध्यान देना चाहिए। जोगिंदर ने कहा कि एक अच्छे खिलाड़ी में डिसिप्लिन होना बहुत ही अति आवश्यक है अपने गुरुजनों एवं बड़े को हमेशा सम्मान देना चाहिए।

उन्होंने आज के युवा को यह संदेश दिया कि अपने सीनियर के साथ एवं अपने कोचों के साथ हमेशा सम्मान भावना से या सम्मान देना चाहिए। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शेरलाथन ने अपने अनुभवों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी को अपने खेल के साथ अपने डाइट पर भी ध्यान देना चाहिए। खिलाड़ी अपने डाइट के प्रति हमेशा सजग रहना चाहिए जिससे वह अपने खेल को विकास कर पाए। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी को लगभग दिन में 6 घंटा प्रैक्टिस करना चाहिए। सुबह के 3 घंटे और शाम के 3 घंटे प्रशिक्षण से खिलाड़ी अपना खेल का विकास कर सकता है।

कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा ने आज के कार्यक्रम में जुड़े हुए सभी व्यक्तियों को धन्यवाद दिया। इसकी जानकारी कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव श्री विपिन कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि कल हंसन कुमार (भारत सरकार द्वारा अर्जुन पुरस्कार प्राप्त) रू-ब-रू होंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights