Tuesday, October 21, 2025
Home Slider SAIF U-19 Football Championship के लिए भारतीय टीम की घोषित

SAIF U-19 Football Championship के लिए भारतीय टीम की घोषित

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली, 8 सितंबर। भारतीय अंडर-19 पुरुष फुटबॉल टीम के मुख्य कोच शुवेंदु पांडा ने नेपाल के काठमांडू में 21-30 सितंबर तक खेले जाने वाले सैफ अंडर-19 चैंपियनशिप के लिए 23 सदस्यीय टीम की घोषणा की।

टीम शुक्रवार को सऊदी अरब में एक्सपोजर-कम-ट्रेनिंग के लिए रवाना हुई। भारतीय टीम 19 सितंबर को काठमांडू पहुंचेगी।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अनुसार चैंपियनशिप काठमांडू के दशरथ स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। ब्लू कोल्ट्स को ग्रुप बी में भूटान और बांग्लादेश के साथ रखा गया है, जबकि मेजबान नेपाल, मालदीव और पाकिस्तान ग्रुप ए में हैं। एकल राउंड-रॉबिन ग्रुप चरण के बाद दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में भिड़ेंगी। भारत भुवनेश्वर में 2022 में आयोजित सैफ अंडर-20 के फाइनल में बांग्लादेश को 5-2 से हराकर चैंपियन बना।

सैफ अंडर-19 चैंपियनशिप, 2023 के लिए भारत की टीम इस प्रकार है
गोलकीपर: लियोनेल डेरिल रिम्मेई, दिव्याज धवल ठक्कर और मनजोत सिंह परमार।
डिफेंडर :थॉमस कनामुत्तिल चेरियन, जहांगीर अहमद शागू, विजय मरांडी, ए सिबा प्रसाद, मनबीर बसुमतारी, सूरजकुमार सिंह नगांगबाम और रिकी मीतेई।
मिडफील्डर : मंगलानथिंग किपगेन, ईशान शिशोलिया, अर्जुन सिंह ओइनम, यश चिकरो, अबिंदस येसुदासन, राजा हरिजन और थूमसोल टोंगसिन।
फॉरवर्ड: ग्वागवामसर गोयारी, साहिल खुर्शीद, लिंकी मैती चाबुंगबम, केल्विन सिंह तारेम, नकुबा मैती और दिनेश सिंह सौबम।
कोच : शुवेंदु पांडा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights