टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक के पुरुष हॉकी में भारतीय टीम एक बार जीत की पटरी पर लौट आई है। भारत ने स्पेन को 3-0 से पराजित किया। है।
पिछले मैच में विश्व नंबर-1 टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहद खराब खेल दिखाकर 7-1 से हारने वाली भारतीय टीम ने मंगलवार को शीर्ष टीमों मे शुमार स्पेन को एकतरफा तरीके से 3-0 से धो दिया।
भारत के लिए Rupinderpal Singh ने 2 गोल (15वें व 51वें मिनट) किए, जबकि अपने कैरियर का पहला ओलंपिक मैच खेल रहे Simranjeet Singh ने 14वें मिनट में एक गोल किया।
भारतीय हॉकी टीम अब पूल-ए में दूसरे नंबर पर है। उसका अगला मुकाबला बृहस्पतिवार को भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजे अर्जेंटीना के साथ होगा।