पटना। बीसीसीआई के तत्वावधान में खेले जा रहे कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी (COL C K NAYUDU TROPHY) अंडर-25 क्रिकेट टूर्नामेंट में राजस्थान के खिलाफ बिहार ने अपनी दूसरी पारी में 8 विकेट पर 221 रन बना लिये हैं। पहली व दूसरी पारी के आधार पर बिहार को मात्र 32 रन की बढ़त है। बिहार ने पहली पारी में 202 रन बनाये थे जबकि राजस्थान ने अपनी पहली पारी में 391 रन बनाये हैं। शुक्रवार को मैच का आखिरी दिन है।
तीसरे दिन गुरुवार को बिहार ने अपने दूसरे दिन के बिना विकेट खोए 5 रन से आगे खेलना शुरू किया। तीसरे दिन बिहार को पहला झटका 30 रन पर लगा जब पीयूष कुमार सिंह 12 रन बना कर पवेलियन लौटे। इसके अंकित राज का कुछ देर तक साथ कनिष्क कौस्तुभ ने दिया। कनिष्क कौस्तुभ ने 52 गेंद में 11 रन बनाये।
अंकित राज और पहली पारी में शतकीय पारी खेलने वाले आकाश राज ने मिल कर पारी को आगे बढ़ाया। इन दोनों के बीच 67 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी। जब टीम का स्कोर 132 रन था बिहार को तीसरा झटका अंकित राज के रूप में लगा। अंकित राज ने 175 गेंद में दस चौकों की मदद से 68 रन बनाये। इसके बाद कुछ-कुछ अंतराल पर विकेट गिरते चले गए। तीसरे दिन की खेल की समाप्ति के समय दानिश आलम 28और मोहित कुमार 8 रन बना कर क्रीज पर जमे हैं।
आकाश राज ने 121 गेंद में 2 चौका की मदद से 43, कप्तान हर्ष राज ने 10,अपूर्वा आनंद ने 9, मयंक कुमार ने 13 और कुणाल गौतम ने 5 रन बनाये। राजस्थान की ओर से एए खान ने 41 रन देकर 3, एमजे सुथर ने 67 रन देकर 3, रोहित खिचर ने 57 रन देकर 2 विकेट चटकाये।





