पटना। राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र स्पोटर्स काम्प्लेक्स में चल रहे अंडर-20 (जूनियर) बालक फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन और महिला राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के अंतिम दिन अलग-अलग भार वर्ग में पहलवानों ने अपने दांव पेंच से दिखाए और पदक जीते।
परिणाम
97 किलोग्राम : स्वर्ण पदक दिल्ली के आशीष कुमार को मिला जबकि रजत पदक हरियाणा के सुमित कुमार और कांस्य पदक पंजाब के सांवेर सेन और सर्विसेस के शुभम को मिला।
57 किलोग्राम : महाराष्ट्र के आशीष कुमार को स्वर्ण पदक, हरियाणा के उदित को रजत पदक और सर्विसेस के बीके अक्षयधर और कर्नाटक के सूरज अनिकेत को कांस्य पदक मिला।
86 किलोग्राम : उत्तर प्रदेश के ज्योति कुमार को स्वर्ण पदक, सर्विसेस के संजीव कुमार को रजत पदक और राजस्थान के तेजपाल और हरियाणा के मनीष ने कांस्य पदक जीते।
79 किलोग्राम : सर्विसेस के बीके दीपक कुमार ने स्वर्ण पदक जीता जबकि हरियाणा के विक्की कुमार ने रजत पदक और उत्तर प्रदेश के अनुज तोमर एवं दिल्ली के मुकुल ने कांस्य पदक प्राप्त किए।
70 किलोग्राम : हरियाणा के नवीन कुमार ने स्वर्ण पदक और हिमाचल प्रदेश के नवीन कुमार रजत पदक और उत्तर प्रदेश के मुलायम यादव एवं महाराष्ट्र के रवि राज ने कांस्य पदक प्राप्त किए।
61 किलोग्राम में हरियाणा के मोहित कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल किया तो गुजरात के सुधीर जट ने रजत पदक और तेलंगना के पी निखिल यादव एवं दिल्ली के आशीष कुमार ने कांस्य पदक प्राप्त किए।
राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन फ्री स्टाइल में प्रथम स्थान 205 अंकों के साथ हरियाणा रहा। सर्विसेस की टीम 155 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही तथा दिल्ली 112 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रही।
1