पाकुड़ (झारखंड)। शहर के रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में बुधवार को अटल कप टी 20 टूर्नामेंट का आगाज किया गया। पहले दिन पाकुड़ इलेवन और देवघर की टीम ने जीत दर्ज की।
पाकुड़ झारखंड एलेवन बनाम जिगरहाटी
20 ओवर के इस मैच में जिगरहाटी टीम के कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 15.3 ओवर में 87 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकुड़ झारखंड एलेवन की टीम ने बड़े ही आसानी से मैच जीत लिया। पाकुड़ झारखंड इलेवन की ओर से पप्पू कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंद में ताबड़तोड़ 61 रन बनाए। उनकी इस आकर्षक पारी को देखते हुए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।
खेल संयोजक अमरजीत त्रिवेदी उर्फ सूरज, राहुल तिवारी उर्फ मोनू ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की याद में टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट प्रारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट करवाने का मुख्य उद्देश्य है प्रतिभावान खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारना । मौके पर प्रसन्ना मिश्रा, बम भोला उपाध्याय, पिंटू सिंह, राजीव पांडे, प्रमोद नागोलिया समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

दूसरा मैच मालदा और देवघर
मालदा पीसी ने टॉस जीता और बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 125 रन बनाए एवं इसका पीछा करते हुए देवघर टीम ने 3 विकेट खोकर टारगेट को 12.2 ओवर में पूरा किया। आज के मैच के मैन ऑफ द मैच देवघर के निशांत कुमार रहे जिन्होंने 4 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट हासिल किया।
टूर्नामेंट का उद्घाटन एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, शहरकोल पंचायत मुखिया चित्रलेखा गौड़ तथा भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अतिथियों ने बल्ले व गेंद से भी हाथ आजमाये।