पूर्णिया। बुधवार को पनोरमा ग्रुप के नये प्रोजेक्ट e homes Panorama में पनोरमा स्पोर्ट्स का शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन स्थानीय विधायक विजय खेमका और पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने किया।
एक ही ओवर में इस बल्लेबाज ने ठोके 8 छक्के, जानें उसके बारे में
इस मौके पर विधायक विजय खेमका ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। अपने संबोधन में विधायक विजय खेमका ने कहा कि खेल से बच्चों के शारीरिक और बौद्धिक विकास होता है। साथ ही समाज में भी खिलाड़ियों का नाम रोशन होता हैं।

उन्होंने कहा कि पनोरमा ग्रुप अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन बहुत अच्छे तरीके से कर रहा है और सराहनीय कदम है। उन्होंने पनोरमा परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करने से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।
रोहित का अर्धशतक, भारत ने आस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराया
पनोरमा ग्रुप द्वारा आयोजित पनोरमा स्टार सीजन 04 कार्यक्रम में इस बार कई विधाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसमें खेल के इवेंट के अलावा डांस, गायिकी, नृत्य, नाटक, चित्रकला, पनोरमा मिसेज बिहार के साथ-साथ धनतेरस महोत्सव मेला सह घर लोन मेला का भी आयोजन किया गया है।
इस अवसर पर गणमान्य नागरिक, विद्यालय के शिक्षक गण, विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी गण, विभिन्न सामाजिक संगठनों, खेल प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं खिलाड़ियों के अभिभावक गण भी काफी संख्या में मौजूद थे।
बैडमिंटन बालिका अंडर-16 वर्ग में mokshda ary विजेता बनी। बालक-16 आयु वर्ग में विनित कुमार विजेता रहे।
बास्केटबॉल बालक वर्ग में प्रतियोगिता में शौर्य ने वारियर्स को 38-19 से हराया। बॉलीबॉल बालक प्रतियोगिता में एस आर डी ए भी स्कूल ने बाईट केरियर स्कूल को 15-7 से हराया।
क्रिकेट प्रशिक्षक सह पनोरमा स्पोर्ट्स आयोजन सदस्य हरिओम झा ने कहा कि प्रतियोगिता सुबह 8-11 बजे एवं अपराह्न 3-7 बजे खेली जाएगी।


.