Wednesday, February 4, 2026
Home बिहारक्रिकेट क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस इंटरनल टी-20 मैच में गैलेडियर्स की टीम जीती

क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस इंटरनल टी-20 मैच में गैलेडियर्स की टीम जीती

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राजधानी से सटे खगौल स्थित जगजीवन स्टेडियम में चलने वाली क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस में चल रहे इंटरनल टी-20 मैच में सीएपी गैलेडियर्स ने सीएपी टाइटंस को 11 रन से हराया।

सीएपी गैलेडियर्स ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 140 रन बनाये। हर्ष ने 19 गेंद में सात चौकों व 1 छक्का की मदद से 36, अश्विनी ने 32 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 30 और सिद्धार्थ ने 29 गेंद में चार चौकों की मदद से 23 रन बनाये। सूरज ने 15 रन देकर दो, अश्विनी ने 19 रन देकर दो और हर्ष ने 20 रन देकर दो विकेट चटकाये।

जवाब में सीएपी टाइटंस की टीम 19.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 129 रन बनाये। गौतम ने 28, अभय ने 15 और अजय ने 13 रन बनाये। हर्ष ने 14 रन देकर एक, यश ने 23 रन देकर एक और मनीष ने 30 रन देकर एक विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights