Monday, July 21, 2025
Home Latest Freestyle Chess Grand Slam : भारत के अर्जुन छठे और प्रज्ञानानंद सातवें स्थान पर रहे

Freestyle Chess Grand Slam : भारत के अर्जुन छठे और प्रज्ञानानंद सातवें स्थान पर रहे

लेवोन अरोनियन बने चैंपियन, कार्लसन को तीसरा स्थान

by Khel Dhaba
0 comment

लास वेगास, 21 जुलाई। यहां फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम का खिताब अमेरिका के ग्रैंडमास्टर लेवोन अरोनियन ने जीता। भारत के भारतीय स्टार अर्जुन एरिगैसी और आर प्रज्ञानानंद क्रमश: छठे और सातवें स्थान पर रहे। मैग्नस कार्लसन को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

अरोनियन ने टूर्नामेंट के फाइनल में हमवतन हंस मोके नीमन को 1.5-0.5 से हराया। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन ने अमेरिका के हिकारू नाकामुरा को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

अर्जुन को अमेरिका के फैबियानो कारूआना से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा, जबकि प्रज्ञानानंद ने एक अन्य अमेरिकी वेस्ली सो को 1.5-0.5 से हराकर इस प्रतियोगिता में अंतिम आठ प्रतिभागियों में सातवां स्थान हासिल किया।

अरोनियन ने टूर्नामेंट जीतने पर 200000 डॉलर जबकि अर्जुन ने 40000 डॉलर की पुरस्कार राशि हासिल की। प्रज्ञानानंद ने भी सुनिश्चित किया कि वह ज़्यादा पीछे न रहें और अंतिम राउंड में जीत के बाद कुल 30000 डॉलर की राशि अपने नाम की।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights