पटना, 21 अक्टूबर। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 SYED MUSHTAQ ALI TROPHY में बिहार की लगातार चौथी हार। शनिवार को खेले गए मैच में हिमाचल प्रदेश ने बिहार को 8 विकेट से हराया।
मुंबई के शरद पवार क्रिकेट एकेडमी बीकेसी पर खेले गए मैच में टॉस हिमाचल प्रदेश ने जीता और बिहार को बैटिंग का न्योता दिया। पारी की शुरुआत गौरव जोशी और विपिन सौरभ ने की। 29 रन पर पहला विकेट गौरव जोशी के रूप और 34 रन पर दूसरा विकेट कप्तान बाबुल कुमार के रूप में लगा। गौरव जोशी 15 गेंद में 13 रन और बाबुल कुमार बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

इसके बाद विपिन सौरभ और सकीबुल गणि ने मिल कर पारी को आगे बढ़ाया और 82 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। सकीबुल गणि 22 गेंद में 31 रन बना आउट हुए। इसके बाद सचिन कुमार सिंह ने विपिन सौरभ का साथ दिया। बिहार को चौथा झटका 145 रन पर बिपिन सौरभ के रूप में लगा। बिपिन सौरभ ने 50 गेंदों में 6 चौका 6 छक्का की मदद से 80 रन बनाये। बिपिन ने 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। विपिन सौरभ का चार मैचों में तीसरा अर्धशतक था। सचिन कुमार सिंह ने 17 रन बनाये और बिहार टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 163 रन बना कर 164 रन का लक्ष्य हिमाचल प्रदेश को दिया।
जवाब में हिमाचल प्रदेश ने 13.4 ओवर में दो विकेट पर 168 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। ईसी सेन ने 37,पीएस चोपड़ा ने 48,एस एल वर्मा ने नाबाद 53 और एपी वशिष्ठ ने नाबाद 25 रन की पारी खेली। बिहार की ओर से परमजीत सिंह ने 34 रन देकर 1 और सचिन कुमार सिंह ने 19 रन देकर 1 विकेट चटकाये।


संक्षिप्त स्कोर
बिहार : 20 ओवर में सात विकेट पर 163 रन, गौरव जोशी 13, बिपिन सौरभ 80, सकीबुल गणि 31,सचिन कुमार सिंह 17, कृष्णा कुमार यादव 4,सूरज कश्यप नाबाद 6, परमजीत सिंह 0 हिमाचल प्रदेश गेंदबाजी : आरआर धवन 1/12, एमजे डागर 2/32, एपी वशिष्ठ 1/23, मुकुल नेगी 1/30
हिमाचल प्रदेश : 13.4 ओवर में दो विकेट पर 168 रन, ईसी सेन 37,पीएस चोपड़ा 48, एसएल वर्मा नाबाद 53, एपी वशिष्ठ नाबाद 25, परमजीत सिंह 1/34,सचिन कुमार सिंह 1/19

