Wednesday, February 4, 2026
Home बिहारएथलेटिक्स National Athletics Championship-2022 के लिए चार सदस्यीय टीम दिल्ली के लिए रवाना

National Athletics Championship-2022 के लिए चार सदस्यीय टीम दिल्ली के लिए रवाना

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। आगामी 04 मई से 07 मई तक जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम, नई दिल्ली में होने वाली “नेशनल एथलेटिक्स चैम्पियनशिप -2022” में भाग लेने हेतु अपने चार दिव्यांग खिलाड़ी विवेक कुमार, गौरव कुमार, सौरव कुमार, नंदन कुमार, प्रियांशु कश्यप को बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह एवं भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने झंडी दिखाकर रवाना किया एवं खिलाड़ियों के जीत की प्रति अपनी शुभकामनायें दी।

उक्त अवसर पर बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि हमारे दिव्यांग खिलाड़ी भी किसी से कम नहीं है। हाल ही में पारा ओलिंपिक में मेडल लाने का काम किया है जो कि बिहार के लिए गौरव की बात है। हम सभी को दिव्यांग खिलाड़ियों के प्रति समर्पित होने की जरुरत है। उन्होंने कहा की जीत कर आने पर सभी खिलाड़ियों को सम्मानित करने का काम करेंगे।

उक्त अवसर पर सतीश राजू ने टीम के खिलाड़ियों बधाई देते हुए कहा भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ शुरू से ही दिव्यांग खिलाड़ियों के प्रति समर्पित है अभी हाल ही में बिहार के नाम रोशन करने वाले सैकड़ों खिलाड़ियों को पटना सम्मानित करने का कम किये है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने कार्यकाल में विकलांग शब्द हटाकर दिव्यांग किया जो सराहनीय है।

उक्त अवसर पर समाजसेवी अश्वनी कुमार सिंह, भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी आनंद मिश्रा, उत्कर्ष की और से राजेश, मनीषा, एवं टीम कोच कृष्ण कन्हैया उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights