अररिया जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 33वीं भागीरथी गंगा ट्रॉफी लीग चैंपियनशिप सत्र 2023-24 का आज पंद्रहवाँ फोरबिसगंज क्रिकेट एकेडमी और आयुष इलेवन के बीच खेला गया। टॉस आयुष इलेवन ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 25-25 ओवर के इस मैच में फारबिसगंज क्रिकेट एकेडमी 25 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाने में कामयाब रही। फारबिसगंज क्रिकेट एकेडमी के बल्लेबाज अशफाक ने 65, आदित्या ने 33 रन बनाए।
आयुष इलेवन के गेंदबाज लव, शुभम और निखिल ने 2–2 विकेट चटकाए।
जवाब में आयुष इलेवन के बल्लेबाजों ने 18 ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर 78 रन ही बना सकी और 122 रन से हर का सामना करना पड़ा। आयुष इलेवन के बल्लेबाज राज ने 17 रन बनाया। फारबिसगंज क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज नवनीत और उत्तम ने 3–3, यशवर्धन ने 2 विकेट लिए। मैच के अंपायर तनवीर आलम और अनामी शंकर थे स्कोरिंग फैजल ने किया इस अवसर पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के ज़िला प्रतिनिधी ओम प्रकाश जायसवाल, अररिया ज़िला संघ के कोष अध्यक्ष अमीत सेन गुप्ता, मनीष मन्नू , विक्की , श्रवण, सुमित , ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

