कतर की मेजबानी में खेले जा रहे है फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) के लिए भले ही कतर सरकार ने कई पाबंदियां लगाई हैं पर इन पाबंदियों के बाद भी फैंस अपनी पसंदीदा टीम को सपोर्ट करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। फुटबॉल हमेशा से ऐसा खेल रहा है जिसमें फैंस की दीवानगी अलग ही ऊंचाईयों पर देखने को मिलती है। वहीं अगर बात फीफा विश्व कप की हो तो तब तो फैंस अपनी टीम को चीयर करने के लिए कहीं भी पहुंच जाते हैं। उन्हीं जबरा फैन्स में से एक फैन क्रोएशिया टीम की फैन गर्ल इवाना नॉल शामिल है।
FIFA World Cup 2022 इस मिस्ट्री गर्ल फैन का नाम है इवाना नॉल
क्रोएशियाई टीम को भले ही इस वर्ल्ड कप के अपने पहले मुकाबले मोरक्को के सामने ड्रॉ से संतोष करना पड़ा। लेकिन टीम की मिस्ट्री गर्ल फैन इवाना नॉल एक बार फिर सुर्खियों में आ गई। जिन्हें क्रोएशिया की सबसे हॉट फैन माना जाता है।
FIFA World Cup 2022 वर्ष 2018 के विश्व कप में सुर्खियों में थी
यह पहला मौका नहीं है जब इवाना नॉल अपनी टीम क्रोएशिया को चियर करने मैदान पर पहुंची हैं। इवाना पिछले कई सालों से अपनी टीम को सपोर्ट करती आ रही हैं। लेकिन उन्हें लोकप्रियता साल 2018 फीफा वर्ल्ड कप के दौरान मिली। रूस की मेजबानी में खेले गए इस वर्ल्ड कप में इवाना ने अपनी अदाओं से सभी को अपना कायल बना लिया था।
FIFA World Cup 2022 कतर की पावंदी के बाद भी पहुंची दोहा
वैसे तो इवाना जब भी अपनी टीम को चीयर करने मैदान पर पहुंचती हैं तो अपने क्रोएशियाई देश के फ्लैग कलर की बिकिनी में नजर आती हैं। लेकिन कतर में लड़कियों की ड्रेस पर लगी पाबंदियों की वजह से इस बार इवाना ने क्रोएशिया की पॉपुलर ड्रेस क्रोकिनी पहना था।
FIFA World Cup 2022 इवाना नॉल का जन्म जर्मनी में हुआ है
बता दें कि, इवाना नॉल का जन्म जर्मनी में हुआ था, लेकिन बाद में वो क्रोएशिया की राजधानी जागरेब सिफ्ट हो गई। उन्हें बचपन से ही फुटबॉल से बहुत अधिक लगाव है। इवाना को फुटबॉल से प्यार उनके पिता की वजह से है जो उन्हें बचपन में लाइव मैचों के बारे में बताते थे।
इन्हें भी पढ़ें
पोलैंड के रॉबर्ट लेवानडॉस्की ने दागा FIFA World cup में अपना पहला गोल
FIFA World Cup 2022 : ट्यूनीशिया को हरा ऑस्ट्रेलिया ने उम्मीदें जीवंत रखी
FIFA World Cup 2022 : मेसी का मैच देखने केरल से ‘एसयूवी’ में कतर पहुंची पांच बच्चों की मां
FIFA World Cup 2022 : इस टीम के कोच ने कहा-मैच से पहले अगर खिलाड़ी सेक्स करते हैं तो