रांची, 30 नवंबर। रांची विश्वविद्यालय टीम ने गुरुवार को संबलपुर में खेले गए पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल लीग में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा को 6- 0 से पराजित कर अपना विजय अभियान जारी रखा। रांची की टीम ने आज शानदार खेल का प्रदर्शन एक बार फिर दर्शकों को मन मोह लिया। रांची की इस जीत में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अष्टम उरांव और अनिता कुमारी के दो-दो गोल उल्लेखनीय रहे। अलीशा तिग्गा और कुसमा ने 1-1गोल किया। रांची विश्वविद्यालय का अगला मुकाबला कल खेला जाएगा।
