मोतिहारी, 12 फरवरी। पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित सत्यदेव प्रसाद चौधरी स्मृति पूर्वी चंपार जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के ग्रुप सी के अंतर्गत गुरुवार को खेले गए मैच में राजा बाजार क्रिकेट क्लब ने जीत हासिल की।

स्थानीय गांधी मैदान ग्राउंड संख्या-3 पर खेले गए मैच में राजा बाज़ार क्रिकेट क्लब ने सर्विस क्लब ग्रीन को 28 रन से पराजित किया।
यह भी पढ़ें : मेंस टी20 विश्व कप में श्रीलंका की 105 रन की बड़ी जीत
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजा बाजार की टीम 98 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से प्रिंस ने 18 रन और प्रिंस कुमार ने 15 रन का योगदान दिया। सर्विस क्लब ग्रीन के गेंदबाज क्षितीज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि रितेश को 3 विकेट मिले।
यह भी पढ़ें : मधुबनी जिला क्रिकेट लीग के सुपर लीग के मुकाबले 14 फरवरी से
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सर्विस क्लब ग्रीन की टीम भी दबाव में आ गई और पूरी टीम 70 रन पर ऑल आउट हो गई। राजा बाज़ार की ओर से अभिषेक ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट हासिल किए, जबकि शुभम और रुपेश ने दो-दो विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।

शानदार प्रदर्शन के लिए अभिषेक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायर की भूमिका कुमार राज और एमडी नेसार ने निभाई।
यह भी पढ़ें : मेंस टी20 विश्व कप मैच प्रीव्यू : ऑस्ट्रेलिया की चाहत बड़ी जीत की
इस मौके पर प्रभाकर जायसवाल, बसंत कुमार, अमित कुमार सेन, विजय कुमार, रितेश श्रीवास्तव, रवि कुमार चुटुन, अय्याज अहमद, रवि राज, संत कुमार, सुबोध कुमार और विश्वनाथ प्रसाद सहित कई खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
मैच की जानकारी जिला क्रिकेट लीग प्रभारी मधुरेन्द्र सिंह ने मीडिया को दी।
खेलढाबा का ईपेपर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें