Saturday, November 1, 2025
Home Latest दुती चंद ‘टाइम 100 नेक्स्ट’ सूची में शामिल

दुती चंद ‘टाइम 100 नेक्स्ट’ सूची में शामिल

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली। भारतीय धाविका दुती चंद को टाइम पत्रिका की दुनिया की सबसे प्रभावी 100 व्यक्तियों की सूची के विस्तार के अंतर्गत शुरू की गयी ‘टाइम 100 नेक्स्ट’ सूची में शामिल किया गया।
यह सूची ‘टाइम’ पत्रिका ने शुरू की है जिसमें 100 उदीयमान सितारों को शामिल किया गया जो व्यवसाय, मनोरजंन, खेल, राजनीति, स्वास्थ्य और विज्ञान में भविष्य बनाने को तैयार हैं।
दुती ने बयान में कहा, ‘‘मैं टाइम पत्रिका के इस सम्मान से खुश हूं। मैं लैंगिक समानता में भरोसा रखती हूं। मैं खेलों में युवा बालिकाओं और महिलाओं के अधिकारों के लिये लड़ना जारी रखूंगी। ’’

दुती ने जकार्ता एशियाई खेलों में 100 मीटर और 200 मीटर स्पर्धा में दो रजत पदक अपने नाम किये थे और वह नैपोली में यूनिवर्सियाडे प्रतियोगिता में 100 मीटर में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय धाविका बनी थीं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights