पटना। बिहार के राजधानी पटना के आरडी पैलेस (एएन कॉलेज के सामने) डॉ दयाल फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक सादे सम्मान समारोह में राज्य के क्रिकेटरों को सम्मानित किया गया। सबों को डॉ.दयाल फाउंडेशन के निदेशक निशांत दयाल, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के जीएम प्रो.नीरज सिंह और वरीय क्रिकेटर रूपक कुमार सम्मानित किया।






सम्मानित होने वालों में श्लोक कुमार, अंकित सिंह, नीकु कुमार, प्रेम प्रियांक, अभिषेक बाबू, प्रशांत श्रीवास्तव, आयुष, श्रवण निग्रोध, शशि शेखर और सुमित कुमार शामिल हैं। इन्हें किट देकर सम्मानित किया गया। इन सभी क्रिकेटरों ने पिछले दिनों आयोजित बिहार क्रिकेट लीग में शानदार खेल दिखाए थे।


इसके अलावा सुखदेव नारायण क्रिकेट टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज रहे शांतनु चंद्रा और महिला क्रिकेटर दीपांजलि रानी को भी क्रिकेट किट दिया गया।
डॉ. दयाल फाउंडेशन के निदेशक निशांत दयाल ने कहा कि आगे भी बढ़िया प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटरों को सम्मानित किया जायेगा, जिससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा रहे और वो खेल पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान दे सके।
- बिहार क्रिकेट अकादमी वैशाली जिला क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में
- ललित विजय मेमोरियल राज्य स्तरीय फुटबॉल का शानदार आगाज
- लक्ष्मण सिंह स्मृति स्कूली क्रिकेट में चैंपियंस और लायंस जीते
- बेगूसराय जिला क्रिकेट लीग में दिनकर, बलिया और बेगूसराय क्रिकेट क्लब विजयी
- भागलपुर जिला क्रिकेट लीग में बाराहपुर क्लब जीता