31.2 C
Patna
Sunday, September 8, 2024

Diamond League : खिताब बचाने में असफल रहे नीरज चोपड़ा, मिला रजत पदक

भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज डायमंड लीग 2023 के फाइनल में दूसरे स्थान पर रहे। नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 83.80 मीटर का थ्रो किया था। इस फाइनल में नीरज का यह बेस्ट स्कोर रहा। 83.80 मीटर से आगे नीरज नहीं बढ़ पाए। इस तरह उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। वहीं चेक रिपब्लिक के जाकुब वादलेच ने अपने आखिरी प्रयास में 84.27 दूर भाला फेंक कर पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा फिनलैंड के ओलिवर हेलेंडर 83.74 मीटर के साथ तीसरे पायदान पर रहे।

डायमंड लीग के फाइनल में नीरज चोपड़ा पूरी तरह से लय में नहीं दिखे और दो अटेंप्ट में उनका स्कोर खाली रहा। बांकी के चार प्रयास में सिर्फ दूसरे में वह 83.80 मीट की दूसरी हासिल कर पाए के बाद का उनका थ्रो काफी साधारण रहा। वहीं जाकुब वादलेच ने अपने पहले ही प्रयास में 84.1 मीटर की दूरी हासिल कर बढ़त बना ली। इसके बाद वह अपने छठे प्रयास में 84.27 मीटर की दूरी हासिल पहले स्थान पर कब्जा जमा लिया।

नीरज चोपड़ा के पास मौका था कि वह अपने डायमंड लीग के खिताब का बचाव कर सकते थे। अगर ऐसा तो होता तो नीरज ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे जैवलिन थ्रोअर बन जाते। डायमंड में सिर्फ चेक रिपब्लिक के विटेजस्लाव वेस्ली (2012 और 2013) और जाकुब वादलेच (2016 और 2017) ही ऐसा कर पाए हैं। नीरज ने पिछले साल सितंबर में ज्यूरिख में डायमंड लीग का फाइनल जीतने में कामयाब रहे थे।

नीरज ने दोहा डायमंड लीग में 88.67 मीटर की दूरी हासिल की थी। इसके अलावा लुसान डायमंड लीग में उन्होंने 87.66 मीटर का थ्रो किया था। वहीं ज्यूरिख में डायमंड लीग में 85.71 मीटर का का थ्रो कर दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि यूजीन डायमंड लीग के फाइनल में उनका स्कोर 83.80 मीटर का रहा।

फाइनल में पहुंचे खिलाड़ियों का बेस्ट स्कोर

  1. जाकुब वादलेच (चेक गणराज्य)- 84.24 मीटर
  2. नीरज चोपड़ा (भारत)- 83.80 मीटर
    3.ओलिवर हेलैंडर (फिनलैंड)- 83.74 मीटर
  3. एंड्रियन मर्डारे (मोल्डोवा)- 81.79 मीटर
  4. कर्टिस थॉम्पसन (यूएसए)- 77.01 मीटर
  5. एंडरसन पीटर्स (ग्रेनाडा)- 74.71 मीटर

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights