धनबाद। धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा की बैठ की रविवार (3 अक्टूबर, 2021) को रणधीर वर्मा स्टेडियम गोल्फ ग्राउंड स्थित ऑफिस में होगा। यह जानकारी सचिव विनय कुमार सिंह ने दी।
बैठक के दौरान
26 सितंबर 2020 को हुए एजीएम के प्रोसिडिंग को कंफर्म किया जायेगा। वर्ष 2020-21 के
वार्षिक रिपोर्ट को रखा जायेगा। साथ इस सत्र के वार्षिक लेखा-जोखा को भी एडॉप्ट किया
जायेगा। सत्र 2021-22 के लिए ऑडिटर की नियुक्ति की जायेगी।
कमेटी ऑफ मैनेजमेंट के अन्य सदस्यों का चुनाव होगा।

गौरतलब है कि धनबाद क्रिकेट संघ की नई कार्यकारिणी का गठन कुछ दिन पहले हुआ है।
पूरी कार्यकारिणी इस प्रकार है
अध्यक्ष – मनोज कुमार
वरीय उपाध्यक्ष – उत्तम विश्वास।
उपाध्यक्ष – साधवेंद्र सिंह, शांतनु चौधरी, रविजीत सिंह डैंग, मनोज कुमार सिंह और संजीव कुमार झा।
महासचिव – बिनय कुमार सिंह।
कोषाध्यक्ष – ललित जगनानी।
संयुक्त सचिव – बीएच खान और बाल शंकर झा।
एक्जीक्यूटिव मेंबर – रत्नेश कुमार सिंह, द्वारिका तिवारी, एसए रहमान, अमरेंद्र कुमार सिन्हा, संजीव राणा, चंद्र मोहन झा, सुनील कुमार, धर्मेंद्र कुमार, जावेद इकबाल खान, डा राजशेखर सिंह।
एक्जीक्यूटिव मेंबर स्कूल – मनीष कुमार।