रांची। झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे झारखंड टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को खेले गए मैच में धनबाद डायनामोज और बोकारो ब्लास्टर्स ने जीत हासिल की।
धनबाद डायनामोज ने डीएल नियम से जमशेदपुर जगलर्स को 8 विकेट से पराजित किया। बोकारो ब्लास्टर्स ने सिंहभूम स्टाइकर्स को 2 रन से पराजित किया।

धनबाद बनाम जमशेदपुर
पहले मैच में धनबाद डायनामोज ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। जमशेदपुर जगलर्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 97 रन बनाये। कप्तान राहिल खान ने 23,अतुल कुमार ने 18, राहुल प्रसाद ने 18, आशीष कुमार ने 10 रन बनाये। विशाल सिंह ने 6 रन देकर एक, साहिल राज ने 14 रन देकर दो, जय प्रकाश यादव ने 17 रन देकर 2,शुभम सिंह जूनियर ने 26 रन देकर एक विकेट चटकाये।
जवाब में धनबाद डायनामोज की टीम 7 ओवर में दो विकेट पर 32 रन बनाये। मौसम खराब होने के कारण इसके आगे का खेल नहीं हो सका और डीएल नियम से धनबाद डायनामोज विजयी हुआ। कप्तान नाजिम सिद्दिकी ने 17 रन बनाये। जसकरण सिंह ने 5 रन देकर दो विकेट चटकाये।


बोकारो बनाम सिंहभूम
सिंहभूम स्टाइकर्स ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। बोकारो ब्लास्टर्स ने पहले बैटिंग करते हुए 15 ओवर में छह विकेट पर 100 रन बनाये। विकाश विशाल ने 43, रंजनदीप सिंह ने 22, पंकज यादव ने 10 रन बनाये। सिंहभूम स्टाइकर्स की ओर से अजय यादव ने 7 रन देकर एक, आर्यमन लाला ने 14 रन देकर 1, विनायक विक्रम ने 25 रन देकर एक, शिवा सिंह ने 20 रन देकर एक विकेट चटकाये।
जवाब में सिंहभूम स्टाइकर्स के निर्धारित 15 ओवर में 8 विकेट पर 98 रन बनाये। विल्फ्रेड बेंग ने 41, कप्तान कुमार सूरज ने 16, प्रतीक भक्त ने 10 रन बनाये। अजीत कुमार सिंह ने 11 रन देकर एक, विकाश विशाल ने 14 रन देकर 1,युवराज कुमार ने 7 रन देकर 3 विकेट चटकाये।