Tuesday, June 23, 2026
Home बिहारक्रिकेट Sitamarhi District Cricket League में डीसीए की हेलेंस पर 209 रन की शानदार जीत

Sitamarhi District Cricket League में डीसीए की हेलेंस पर 209 रन की शानदार जीत

by Khel Dhaba
0 comment

सीतामढ़ी, 23 जनवरी। सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही सीतामढ़ी जिला क्रिकेट लीग में डीसीए ने हेलेंस को 209 रन से हराया। इस लीग के प्रायोजक उर्मिला देवी सदानंद यादव गुरुकुल डिग्री कॉलेज है।

हेलेंस ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। डीसीए पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 8 विकेट खोकर 280 रनों का लक्ष्य रखा। कुणाल ने 87, वैभव ने 45 तथा आलोक ने 44 रनों का योगदान दिया।

हेलेंस की तरफ से उज्ज्वल ने 3, समीर ने 2 तथा पवन, विकास और तात्या  ने 1-1 विकेट लिए।

जवाब में हेलेंस की टीम 29.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 70 रन ही बना सकी। हेलेंस की तरफ से तात्या ने 28 रनों का योगदान दिया। डीसीए की तरफ से सूरज और राघव  ने 3-3, वैभव 2 तथा आलोक, आयुष ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार डीसीए के वैभव मिश्रा को दिया गया। इस मैच के स्कोरर अंकेश कुमार, अंपायर सुंदरम तथा अनिकेत थे। 24 जनवरी को डीसीसी बनाम एमजेवाईएस के बीच खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

About Links

Useful Links

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

ब्लास्टर ने जीता SCHOOL CRICKET LEAGUE सीजन-5 का खिताब PATNA DISTRICT SENIOR DIVISION LEAGUE : केएनसीसी के प्रखर ज्ञान का शतक Khelo India Youth Games : संभावित बिहार खो-खो टीम का ट्रेनिंग कैंप 12 अप्रैल से मुंगेर में BCA MENS U23 ONE DAY TROPHY : पटना और बेगूसराय के बीच होगा खिताबी मुकाबला

@2025 – All Right Reserved.

Facebook Twitter Instagram Linkedin Youtube Email