पटना। कूच बिहार अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाली बिहार टीम के चयनित खिलाड़ियों का कैंप 9 नवंबर से मोइनुल हक स्टेडियम में प्रारंभ होगा। इस बात की जानकारी बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संजय कुमार ने दी।
सभी खिलाड़ियों को 9 बजे सुबह रिपोर्ट करना है। श्री कुमार ने बताया की चयनित खिलाडियों में राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के द्वारा वीनू मांकड़ अंडर-19 एक दिवसीय टूर्नामेंट के लिए चयनित खिलाड़ियों में से और जिलों से अनुशंसित खिलाड़ियों के ट्रायल से चयनित खिलाडियों का चयन किया गया है।
राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के द्वारा वीनू मांकड़ अंडर-19 के लिए चयनित खिलाडियों में से जिनको कूच बिहार के टीम चयन के लिए होने वाले कैम्प के लिए चयनित किया गया है, उनकी सूची इस प्रकार है:
1.धनेश चौहान, 2. मलय राज, 3. मयंक कुमार, 4. कनिष्क कौस्तुभ, 5. परमजीत सिंह, 6. सूरज कश्यप, 7. अर्नव किशोर, 8. आकाश राज, 9. आमोद यादव, 10. दिव्यांश, 11. हर्ष राज पुरु, 12. निशित कुमार, 13. रुपेश कुमार, 14. आर्या चौधरी, 15. काव्य वेद,16. सरमन निगरोध, 17. आशुतोष कुमार, 18. आकिब खान, 19. अजय यादव, 20. विशाल कुमार, 21. आशीष सिंह, 22. राहुल रोनाल्ड, 23. विनय कुमार, 24. शशांक उपधायाय, 25. सूरज राठौर, 26. पीयूष कुमार सिंह, 27. आदर्श कुमार, 28. अनुज राज
जिलों से ट्रायल के लिए अनुशंसित खिलाडियों में से जिनका चयन कैम्प के लिए किया गया है , उनकी सूची इस प्रकार है :
1. राहुल कुमार सिंह (पूर्णिया), 2. रेशु राज (पटना), 3. रणबीर रंजन (पटना), 4. हर्ष कुमार (समस्तीपुर), 5. राहुल कुमार (भोजपुर), 6. कृष्णा ओझा (बक्सर), 7. अमित कुमार सिंह (बक्सर), 8. आदित्य प्रकाश (पटना), 9. ऋतिक राजेश (मधुबनी), 10. रंजन राज (गया), 11. संदीप रावत (जमुई), 12. उत्त्कर्ष सिंह (गोपालगंज), 13. कृष्णा अधीश्वर (भोजपुर), 14. आशीष कुमार (पटना), 15. प्रतीक वत्स (खगड़िया), 16. विशाल कुमार सिंह (सीवान), 17. राघवेन्द्र प्रसाद सिंह (बांका), 18. कुनाल पियूष राज (भागलपुर), 19. यशराज सिंह (गया), 20. गुपिल राय (कैमूर), 21. तरुण कुमार सिंह (रोहतास), 22. नवीन कुमार यादव (गोपालगंज), 23. अंकित कुमार (औरंगाबाद), 24. अमृतांशु (पटना), 25. आदर्श प्रखर (कटिहार), 26. शिव राज (जमुई), 27. अभिषेक कुमार तिवारी (वेस्ट चंपारण), 28. विक्की आनंद (जहानाबाद), 29. अभिजीत शुक्ला (वैशाली)।