रांची। राजधानी रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे बायजू झारखंड पुरुष टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए मैच में सिंहभूम स्टाइकर्स ने जमशेदपुर जगलर्स को सात विकेट से पराजित किया।
सिंहभूम स्टाइकर्स ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। जमशेदपुर जगलर्स ने पहले खेलते हुए कुमार सूरज के 58 रन की मदद से निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट पर 183 रन बनाये। कप्तान सुप्रियो चक्रवर्ती ने नाबाद 40 रन की पारी खेली।
जवाब में सिंहभूम स्टाइकर्स ने कप्तान सुमित कुमार के नाबाद 86 रन की कप्तानी पारी की बदौलत 19.4 ओवर में तीन विकेट पर 184 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। सुमित कुमार ने 37 गेंद में 5 चौका व 8 छक्का की मदद से नाबाद 86 रन बनाये।
संक्षिप्त स्कोर
जमशेदपुर जगलर्स : 20 ओवर में तीन विकेट पर 183 रन, विवेक कुमार 32 रन, हर्षित नामदेव 30 रन, कुमार सूरज 58 रन, सुप्रियो चक्रवर्ती नाबाद 40 रन, पंकज कुमार नाबाद 13 रन, मोनू कुमार 1/35, रवि यादव 1/19, मोहित कुमार 1/13
सिंहभूम स्टाइकर्स : 19.4 ओवर में तीन विकेट पर 184 रन आर्यमन सेन 37 रन, हिमांशु कुमार 22 रन, मोहित कुमार 30 रन, सुमित कुमार नाबाद 86 रन, राजनदीप सिंह 3/19



