Thursday, January 29, 2026
Home Slider बायजू झारखंड टी-20 क्रिकेट : सुपर ओवर में जमशेदपुर पर भारी पड़ी रांची

बायजू झारखंड टी-20 क्रिकेट : सुपर ओवर में जमशेदपुर पर भारी पड़ी रांची

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में शहर से जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में चल रहे बायजू झारखंड टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए मैच में रांची राइडर्स ने जमशेदपुर जगलर्स को सुपर ओवर में पराजित किया। तनय खंडेवाल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जेएससीए के सदस्य अनवर अदीव ने प्रदान किया।

इस मैच में रांची राइडर्स ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए रांची राइडर्स ने 6.1 ओवर में चार विकेट पर 50 रन बनाये। आर्यमन सेन ने 17,आलोक शर्मा ने 14 रन बनाये। जमशेदपुर जगलर्स की ओर से तन्मय खंडेलवाल ने 25 रन देकर 3, संकट मोचन ने 13 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में बारिश के बाद मिले लक्ष्य को जमशेदपुर जगलर्स ने 5 ओवर में तीन विकेट पर 40 रन बना कर प्राप्त कर लिया और मैच टाई हो गया।

परिणाम के लिए सुपर ओवर का सहारा लिया जिसमें जमशेदपुर ने पहले खेलते हुए 1 ओवर में दो विकेट पर 8 रन बनाये। विवेक ठाकुर ने 7 रन बनाये। रांची की ओर से सुप्रियो चक्रवर्ती ने 8 रन देकर 1 विकेट चटकाये और एक प्लेयर रन आउट हुआ।

जवाब में रांची राइडर्स ने 1 ओवर में बिना विकेट खोए 10 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। पंकज कुमार ने नाबाद 7 और सुप्रियो चक्रवर्ती ने नाबाद 1 रन बनाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights