रांची, 29 नवंबर। स्थानीय गुरगांई बुढ़ीबागी मैदान ओरमांझी में शिव शिष्य हरिद्रानंद फाउंडेशन एवं शिव शिष्य परिवार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दीदी नीलम आनंद स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन ग्रुप B में खेले गए मुकाबले में ब्राण्ड जंगल ओरमांझी ने फुटबॉल क्लब चुट्टू को 1-0 से हराया।
मैच के पूर्व मुख्य अतिथि रामधन बेदिया (पूर्व प्रत्याशी आजसू खिजरी विधानसभा), उद्घाटनकर्ता पारस नाथ उरांव, विशिष्ट अतिथि रोशनलाल मुण्डा जिला प्रवक्ता आजसू जिला परिषद पूर्वी ओरमांझी, सरिता देवी (प्रखंड अध्यक्ष), दिगंबर महतो (छात्र जिला अध्यक्ष), राज किशोर महतो प्रकाश लकड़ा, खिलेश्वर महतो, आनंद महतो, अमर कुमार, संतोष प्रजापति संयुक्त रुप से मैच का उद्घाटन किया।
गुरुवार को सेमी फाइनल एवं फाइनल मैच 11:00 से खेला गया। पहला सेमीफाइनल मैच भूमित इलेवन बेलवा टोली बनाम डायमंड क्लब रांची एवं दूसरा सेमीफाइनल ब्रांड जंगल ओरमांझी बनाम jbkss गुडू के बीच खेला जायेगा। दोनों मैच के विजेताओं के बीच फाइनल मैच खेला गया। जिसमें पहला क्वार्टर फाइनल मैच में सुमित कुमार एवं दूसरा मैच में प्रकाश कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच देकर सम्मानित किया।
मौके पर चंद्रदेव मुंडा सेवाराम महतो रामप्रसाद धर्मनाथ मुंडा मोहन बेदिया रामदयाल गंझू आयोजन समिति के अध्यक्ष नीलांबर सिंह सचिव विनोद कुमार महतो कोषाध्यक्ष दीपक नायक उपाध्यक्ष सनी सिंह उपसचिव जीवनलाल मुंडा उपकोषाध्यक्ष राम प्रसाद सिंह जयवीर बेदिया नकुल बेदिया अजय गंझू प्रदीप मुंडा दिलीप मुंडा नितेश मुंडा शंकर मुंडा सत्य सिंह भरत मुंडा नितेश पाहन प्रीतम सिंह विकास मुंडा एवं सभी सदस्यों मौजूद थे। कल फाइनल मैच के मुख्य अतिथि होंगे अर्चित आनंद मुख्य सलाहकार शिव शिष्य परिवार उद्घाटनकर्ता बरखा आनंद विशिष्ट अतिथि सरिता देवी होंगे।
