Monday, October 20, 2025
Home झारखंडअन्य बोकारो जिला ओलंपिक संघ ने जिले के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को किया सम्मानित

बोकारो जिला ओलंपिक संघ ने जिले के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को किया सम्मानित

by Khel Dhaba
0 comment

बोकारो। बोकारो जिला ओलंपिक संघ ने मंगलवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले श्रेष्ठ 35 खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

चिन्मय विद्यालय, बोकारो के स्वामी तपोवन सभागार में संपन्न हुए सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ओलंपियन ध्यानचंद अवॉर्डी लख्खा सिंह एवं दोर्णाचार्य अवार्डी ब्रज भूषण मोहंती एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में के अश्विनी कुमार मित्तल ( क्षेत्रीय प्रबंधक बैंक ऑफ इंडिया), आशीष रंजन( प्रमुख सी एस आर, वेदांता इलेक्ट्रस्टील प्लांट), उपप्रमुख (सी एस आर वेदाता इलेक्ट्रस्टील प्लांट) राकेश मिश्रा, सचिव, महेश त्रिपाठी सचिव चिन्मया विद्यालय कोषाध्यक्ष आर एन मल्लिक, एवं प्राचार्य सुरज शर्मा मौजूद थे।

कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। आगंतुकों का स्वागत विद्यालय का प्रचार सूरज शर्मा ने किया। बोकारो जिला ओलंपिक संघ के महासचिव गोपाल ठाकुर ने सभी आगुंतकों के संक्षिप्त परिचय देते हुए ओलंपियन लख्खा सिंह के उपलब्धियों एवं ब्रजभूषण मोहंती का संक्षिप्त परिचय दिया।

द्रोणाचार्य अवार्डी ब्रजभूषण मोहंती ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय के छात्र जीवन में ही खेल का प्रारंभ किया जा सकता है। विद्यालय में सही प्रशिक्षण प्राप्त कर खेल में अपना भविष्य आसानी से बनाया जा सकता है। आज खेल के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। विद्यालयों से ही खिलाड़ियों की उत्पत्ति होगी। छात्रों के लिए विभिन्न आयु वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित करके उस प्रतियोगिता से बेहतर खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें उच्चस्तर का प्रशिक्षण देकर अतंरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन के लिए तैयार कर सकते हैं। चिन्मय विद्यालय में प्रतिभा की कमी नहीं है। यहाँ के बच्चे हर क्षेत्र में उच्चस्तर का प्रदर्शन कर रहे हैं।

आगंतुकों का स्वागत विद्यालय के प्राचार्य सूरज शर्मा ने किया जबकि संचालन सोनाली गुप्ता ने किया। धन्यवाद ज्ञापन नरेंद्र कुमार ने किया। मौके पर बोकारो जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, वरीय उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, उपाध्यक्ष राम लखन मिस्त्री, राजीव कुमार सिंह, शेख निजामुद्दीन विद्यालय के वरिय शारीरिक शिक्षक हरिहर पांडे, संजीव कुमार, प्राजल सैकिया, रणविजय ओझा आदि उपस्थित थे।

ये हुए सम्मानित
आरती कुमारी, सार्थक सिंह, रोहित कुमार यादव, महफुद अंसारी, निलय कौशिक, देव कुमार, जयंत कुमार, जय श्री, फिरोज अंसारी, रंजन कुमार, किशोर कुमार मांझी, निखील कुमार, हर्ष कुमार, अंकिता कुमारी, अभिषा कुमारी, जितेन्द्र कुमार, प्रत्युश सिंह, अभिषेक कुमार, विक्की कोले, तौफिक अली, अबिजार फैजी, अविजीत उपाध्याय, प्रणव सिंह, नितिश कुमार, चिंटु कुमार, मुन्ना कुमार, शशि शेखर, संजय कुमार पात्रे शामिल थे। इस अवसर पर चिन्मय विद्यालय की श्रण्या रंजन, मयंक शेखर, एवं आनंद कुमार को भी उनके खेल में उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights