Saturday, November 15, 2025
Home Slider Senior National Swimming में बिहार की माही ने दूसरे दिन भी जीता स्वर्ण

Senior National Swimming में बिहार की माही ने दूसरे दिन भी जीता स्वर्ण

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 11 सितंबर। बिहार की माही श्वेत राज ने मेंगलोर में चल रही 77वीं सीनियर राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में लगातार दूसरे दिन भी स्वर्ण पदक जीत लिया। मूल रूप से बिहार की किसी तैराक का सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। माही राज ने बुधवार को राष्ट्रीय सीनियर तैराकी माही श्वेत राज ने 100 मीटर फ्रीस्टाइल में 58.54 महिलाओं की 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में तमाम प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया।

उन्होंने 58.54 सेकेंड का समय लिया। इसमें तमिलनाडु की शिवाकुमार दीक्षा ने 59.91 सेकेंड से रजत पदक और कर्नाटक की आर. दीक्षित शालिनी ने 59.93 सेकेंड से कांस्य पदक हासिल किया। माही ने प्रतियोगिता के पहले दिन भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था और 50 मीटर बटर फ्लाई स्पर्धा में 28.33 सेकेंड से स्वर्ण पदक जीता था। तब कर्नाटक की मानवी वर्मा (28.67) ने रजत और महाराष्ट्र की रुतुजा प्रसाद (28.70) ने कांस्य पदक अपने नाम किया था।

सुबह में इस स्पर्धा की हीट में माही ने सातवां स्थान हासिल किया था। तब उन्होंने एक मिनट 00.81 सेकेंड का समय लिया था। लेकिन शाम में अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए स्वर्ण पदक भी जीत लिया। इस स्पर्धा का राष्ट्रीय रिकॉर्ड अनन्या नायक (57.31 सेकेंड 2023) के नाम अभी भी बरकरार है।

इसी तरह हीट में शिवा कुमार पांचवें और शालिनी तीसरे स्थान पर थी, पर बाद में पदक जीतने में सफल रही। लेकिन हीट में पहले स्थान पर रही रेलवे की शिवांगी शर्मा (1.00.17) फाइनल में चौथे स्थान पर रहकर पदक जीतने से चूक गयी। इस स्पर्धा में भाग लेने वाली बिहार की एक अन्य तैराक कात्यायनी सिंह हीट में 17वें स्थान पर रही। उन्होंने 1.08.48 का समय लिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights