Wednesday, February 4, 2026
Home बिहारटेनिस बिहार की आर्या पराशर और आयुष्का की जोड़ी सबजूनियर सॉफ्टटेनिस के युगल के फाइनल में

बिहार की आर्या पराशर और आयुष्का की जोड़ी सबजूनियर सॉफ्टटेनिस के युगल के फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। श्रीनगर में चल रही 15वीं नेशनल सबजूनियर सॉफ्टटेनिस चैंपियनशिप के बालिका वर्ग में बिहार की आर्या पराशर और आयुष्का की जोड़ी ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

आर्या पराशर और आयुष्का की जोड़ी को पहले राउंड में बाई मिला। दूसरे राउंड में आर्या पराशर और आयुष्का की जोड़ी ने छत्तीसगढ़ के चंचल व पूर्णिमा की जोड़ी को 4-0, 4-1, 4-2 से, प्री क्वार्टरफाइनल में आर्या पराशर और आयुष्का की जोड़ी ने मध्यप्रदेश की वैष्णवी व मान्या की जोड़ी को 4-1,2-4, 4-1, 4-0 से मात दी।

क्वार्टरफाइनल में आर्या पराशर और आयुष्का की जोड़ी ने गुजरात की धवानी और महक की जोड़ी को 3-5, 8-6, 4-1, 4-2 से हराया। सेमीफाइनल में इस जोड़ी ने सरनाया व निशालिनी (तमिलनाडु ) की जोड़ी को 4-2, 4-2, 4-2 से मात दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights