पटना। आगामी 10 से 11 दिसंबर 2022 को काठमांडू नेपाल में आयोजित होने वाली एशियन अंडर -19 रग्बी चैंपियनशिप के लिए आज भारतीय रग्बी टीम (Indian under-19 rugby team) की की घोषणा कर दी गयी है। भारतीय रग्बी टीम में बिहार के 4 बालिका और 4 बालक खिलाडी का चयन हुआ है।
भारतीय टीम का प्रशिक्षण शिविर बालेबाड़ी स्टेडियम, पुणे में 8 नवंबर से आज 6 दिसंबर 2022 तक लगा हुआ था, इस प्रशिक्षण शिविर में पूरे भारत से 30 बालक और 30 बालिका खिलाडी ने भाग लिया था। जिसमें बिहार से बालिका वर्ग में आरती कुमारी, सपना कुमारी, धर्मशिला कुमारी और अर्चना कुमारी का चयन हुआ है वहीं बालक वर्ग में अरमान आलम, हर्ष राज, सौरभ कुमार और राजू कुमार का चयन हुआ है साथ ही अरमान आलम को अंडर -19 भारतीय रग्बी टीम का कैप्टन बनाया गया है जो बिहार के लिए बड़ी उपलब्धि है।इस चैंपियनशिप में 10 देश हिस्सा ले रहे हैं ।
श्रवण कुमार (मंत्री ग्रामीण विकास बिहार सरकार), जितेंद्र राय (मंत्री कला संस्कृति एवम् युवा विभाग बिहार सरकार), संजय मयूख (विधान परिषद सदस्य सह अध्यक्ष रग्बी फुटबॉल एसोशिएशन ऑफ बिहार), श्रीमती बंदना प्रियेशी सचिव कला संस्कृति एवं युवा विभाग, विनोद सिंह गुंजियाल निदेशक कला संस्कृति एवं युवा विभाग, रविंद्रण शंकरण महानिदेशक बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पंकज राज निदेशक सह सचिव बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, शिर्षत कपिल अशोक जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण, रग्बी फुटबॉल एसोशिएशन ऑफ बिहार के सचिव पंकज कुमार ज्योति ने सभी चयनित खिलाडियों को बधाई दी है।



