Wednesday, March 12, 2025
Home बिहारअन्य National Junior Taekwondo Championships के लिए बिहार टीम रवाना

National Junior Taekwondo Championships के लिए बिहार टीम रवाना

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 16 अगस्त। आगामी 18 से 20 अगस्त तक औरंगाबाद (महाराष्ट्र) के डिविजनल स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स, शंभा जी नगर में आयोजित होने वाली 41वीं राष्ट्रीय जूनियर कयोरुगी व 14वीं राष्ट्रीय जूनियर पूमसे ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2024 में भाग लेने वाली बिहार बालिका व बालक टीम की घोषणा कर दी गई है। यह जानकारी बिहार ताइक्वांडो संघ के संयु्क्त सचिव समता राही ने दी। टीम औरंगाबाद के लिए रवाना हो गई है।

बिहार ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष शशिबाला बदानी, महासचिव राजेश कुमार साहू, उपाध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार,अरुण कुमार, संयुक्त सचिव नन्दू कुमार,कोषाध्यक्ष मनीष चन्द्र रॉय,कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र कुमार,कमल पटेल, सुमन प्रकाश रंजन,बीटीए कोच विश्वजीत कुमार आदि ने टीम को जीत की शुभकामनाएं दी है।

टीम इस प्रकार है

कयोरुगी बालक वर्ग : प्रिंस कुमार (45 किलो तक, बेगूसराय), आलोक कुमार (45 से 48 किलोग्राम, बेगूसराय), निरजल कुमार (48 से 51 किलो, नवादा), अमन गुप्ता (51 से 55 किलो, पटना), सुमित कुमार (55 से 59 किलो, मुजफ्फरपुर), मोहम्मद अमीम (59 से 63 किलो, ईस्ट चंपारण), प्रिंस कुमार (63 से 68 किलो, बेगूसराय), सैयद अब्दुल जिलानी (68 से 73 किलो, ईस्ट चंपारण), अभिजीत आनंद (73 से 78 किलो, शेखपुरा), अभिनव राज (ओवर 78 किलो, शेखपुरा)। कोच-विवेक कुमार, मैनेजर-सौरभ कुमार।

कयोरुगी बालिका वर्ग : रुपम पांडेय (‌42 किलो तक, नवादा), मुस्कान शर्मा (42 से 44 किलो, पटना), खुशी कुमारी (44 से 46 किलो, शेखपुरा), राजनंदनी (46 से 49 किलो, बेगूसराय), आस्था कुमारी (49 से 52 किलो, बेगूसराय), पूनम कुमारी (52 से 55 किलो, गोपालगंज), सृष्टि राज (55 से 59 किलो, बक्सर), थेवांमणि राज (59 से 63 किलो, बेगूसराय), कैवल्या कमल (ओवर 68 किलो,मुजफ्फरपुर)। कोच-सुशील कुमार, मैनेजर-आकांक्षा कुमारी।

पूमसे
पूमसे बालक : गोविंद शेखर (व्यक्तिगत, मुजफ्फरपुर)। पूमसे ग्रुप : सुमित कुमार, श्रेष्ठ मिश्रा, जीएस मृणाल (सभी मुजफ्फरपुर)

पूमसे बालिका : प्रियांशु कुमारी (व्यक्तिगत, मुजफ्फरपुर)। पूमसे ग्रुप : ट्विंकल भारती, तन्नू प्रिया, अनन्या (सभी मुजफ्फरपुर)

पूमसे पेयर : सुमित कुमार व प्रियांशु कुमारी (मुजफ्फरपुर)।

पूमसे कोच-हर्ष राज।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2021 – All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights