Wednesday, January 21, 2026
Home बिहार बिहार बालिका सबजूनियर HOCKEY TEAM घोषित, लक्ष्मी को कमान

बिहार बालिका सबजूनियर HOCKEY TEAM घोषित, लक्ष्मी को कमान

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 27 नवंबर। लक्ष्मी कुमारी के नेतृत्व में हॉकी बिहार सब जूनियर महिला टीम 14वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला चैंपियनशिप 2024 के लिए के लिए 25 नवंबर 2024 को पूर्णिया से सिकंदराबाद (तेलंगाना) रवाना हुई।

बिहार की सब जूनियर महिला टीम के 20 सदस्य टीम 26 नवंबर से 06 दिसंबर तक सिकंदराबाद में आयोजित 14वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला नेशनल चैंपियनशिप 2024 में भाग लेने के लिए रवाना हुए। हॉकी बिहार के ग्रुप में हॉकी दिल्ली, हॉकी जम्मू एंड कश्मीर और हॉकी कर्नाटका है। हॉकी बिहार का पहला मैच 29 नवंबर को हॉकी दिल्ली से होगा।

हॉकी बिहार के अध्यक्ष सह बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने खिलाड़ियों को शुभकामना दी है और खिलाड़ियों को मन से खेलने और अनुशासन में रहने की हिदायत भी दी।
एवं हॉकी बिहार के सभी पदाधिकारियों ने भी शुभकामनाएं दीं।

महिला टीम
गोलकीपर: निशु कुमारी, नीलू कुमारी, डिफ़ेंडर : लक्ष्मी कुमारी (कैप्टन), अनु कुमारी, पुष्पांजलि कुमारी, स्वेता कुमारी, मिडफ़ील्डर- शारदा कुमारी, कोमल कुमारी, सोनम यादव, अंजलि कुमारी, रागनी कुमारी, फॉरवर्ड- सिद्धि विनायक, सिद्धि कुमारी, आकांक्षा यादव, खुशी कुमारी, मोनिका मूर्मू, साइना परवीन,कविता कुमारी। कोच-स्वेतनिशा, मैनेजर- अमर कुमार भारती।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights