46
पटना। बिहार खेल जगत के लिए अच्छी खबर है। बिहार के दो तीरंदाजों ने
राजस्थान के नीमराणा में चल रहे 39वीं एनटीपीसी सब-जूनियर (लड़कों और लड़कियों) राष्ट्रीय तीरंदाजी चैम्पियनशिप में दो कांस्य पदक जीते हैं। भोजपुर के धीरज कुमार ने व्यक्तिगत स्पर्धा में जबकि धीरज और पूनम की जोड़ी ने टीम इवेंट में कांस्य पदक अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता 14 से 23 अप्रैल तक आयोजित की जा रही है।