पटना। बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने पटना Sports पार्क क्रिकेट क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लिया है। फाइनल मुकाबले में बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने मेजबान Sports पार्क क्रिकेट एकेडमी को 59 रन से पराजित किया।
फतेहपुर ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में टॉस बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 161 रन बनाये।
बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी की ओर से बाबुल ने 27 गेंद में 4 चौका व 1 छक्का की मदद से 35, शशीम राठौर ने 16 गेंद में 2 चौका व 1 छक्का की मदद से 23,कुंदन शर्मा ने 25 गेंद में 1 चौका व 2 छक्का की मदद से 26, आकाश राज ने 31 गेंद में 3 चौका व 1 छक्का की मदद से 37,हर्ष राज ने 11 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 14 रन बने।

Sports पार्क क्रिकेट एकेडमी की ओर से विवेक कुमार ने 33 रन देकर 1, कुमार हेमंत ने 33 रन देकर 2,राहुल राठौर ने 26 रन देकर 1, हर्ष वर्धन ने 22 रन देकर 1, मुकेश कुमार ने 37 रन देकर दो विकेट चटकाये।

जवाब में Sports पार्क क्रिकेट एकेडमी की टीम बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाजों के बेहतरीन खेल के आगे 15.5 ओवर में 102 रन पर ऑल आउट हो गई। Sports पार्क क्रिकेट एकेडमी की ओर से मुकेश कुमार ने 6, सूरज यादव ने 14, कुमार रजनीश ने 14, राजीव कुमार ने 5, संतोष केसरी ने 14, हर्षवर्धन ने 10, विवेके कुमार ने 15 रन बनाये।
बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी की ओर से सूरज कश्यप ने 26 रन देकर दो, पवन कुमार ने 13 रन देकर 2, शशीर राठौर ने 17 रन देकर 2, आकाश राज ने 13 रन देकर 3 विकेट चटकाये। बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी के आकाश राज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।


