Friday, February 20, 2026
Home Slider बिहार राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भागलपुर ओवरऑल विजेता, पटना उपविजेता

बिहार राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भागलपुर ओवरऑल विजेता, पटना उपविजेता

by Khel Dhaba
0 comment

भागलपुर। दाउटवाट स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल में आयोजित बिहार राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भागलपुर की टीम 42 अंक लाकर ओवरऑल विजेता रही। पटना की टीम 39 अंकों के साथ उपविजेता बनी। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर कर खिताब पटना के हैदर अली को दिया गया। बालिका वर्ग में भागलपुर की सुषमा को सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज चुना गया।

भागलपुर के राजन कुमार ने पुरुषों के 60, पूर्वी चंपारण के गोविंद कुमार ने 63.5, कटिहार के नितिन पाठक ने 67 किलो, हैदर अली ने 71, मुजफ्फरपुर के ऋषि सिंह ने 92 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। रोहतास के धर्मेद्र ने 75 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। 80 किलो भार वर्ग में पटना के शुभम विजेता बने। 48 किलो भार वर्ग में सारण के अमन कुमार, 51 किलो में मुंगेर के बादल कुमार, 54 किलो वर्ग में पटना के अखिल राज, 57 किलो वर्ग में मुंगेर के मनीष कुमार, 86 किलो वर्ग में भागलपुर के विशाल प्रियदर्शी और 92 किलो वर्ग में दरभंगा के मुरली कुमार ने स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाला।

महिला वर्ग में 75 किलो भार वर्ग में भागलपुर की निशि भारद्वाज, 48 किलो भार वर्ग में भागलपुर की सुषमा कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता। शेखपुरा की निकिता ने 50 किलो वर्ग में, पटना की अनामिका ने 52 किलो वर्ग में, भागलपुर की पूजा कुमारी ने 57 किलो वर्ग में, भागलपुर की ही रीना कुमारी ने 54 किलो वर्ग में, भागलपुर की मधु कुमारी ने 63 किलो वर्ग में, भागलपुर की शिवानी कुमारी ने 70 किलो भार वर्ग में जबकि पटना की डॉली कुमारी ने 66 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

वहीं यूथ बालक वर्ग में कटिहार के रोशन कुमार, कटिहार के ही साहिल कुमार, पटना के सानू कुमार, सीवान के ऋतिक कुमार, पूर्वी चंपारण के रौशन कुमार, पटना के आदित्य कुमार व रोहतास के आयुष सिंह, रोहतास के ही सुजीत मिश्रा, मुजफ्फरपुर के घनश्याम सिंह, पटना के अभिषेक सिंह, सारण के बाबुल सिंह, पटना के अभिषेक आनंद व कटिहार के मयंक सिंह ने स्वर्ण पदक जीता।

नाथनगर के एमएलए अली अशरफ सद्दिकी ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे। इस मौके पर बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव राजीव कुमार सिंह के अलावा पूर्व जिप सदस्य पिंकी देवी, पूर्व डिप्टी मेयर प्रीति शेखर, राजकुमार रंजन, फरमूद अंसारी, स्कूल की निदेशक शोमा कुमारी आदि मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights