Tuesday, March 10, 2026
Home बिहारक्रिकेट Bhagalpur District Cricket League में भागलपुर क्रिकेट क्लब की बंपर जीत

Bhagalpur District Cricket League में भागलपुर क्रिकेट क्लब की बंपर जीत

by Khel Dhaba
0 comment

भागलपुर, 11 फरवरी। स्थानीय सैंडिस कंपाउंड में चल रही भागलपुर जिला क्रिकेट लीग में रविवार को खेले गए मैच में भागलपुर क्रिकेट क्लब ने क्राउन क्रिकेट क्लब को 152 रन के भारी अंतर से पराजित किया।

टॉस जीतकर भागलपुर क्रिकेट क्लब के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भागलपुर क्रिकेट कल्ब ने 30 ओवर में 01 विकेट खोकर 238 रन बनाए।

भागलपुर क्रिकेट कल्ब की ओर से सचिन भारद्वाज ने नाबाद 113 रनों की पारी खेली।

आनंद ने 58 एवं कृष्णा ने 30 रनों का योगदान दिया।

क्राउन क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में नावेद ने 1 विकेट लिया।

दूसरी इनिंग में बल्लेबाजी करते हुए क्राउन क्रिकेट क्लब ने 23.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 86 रन बनाए।

क्राउन क्रिकेट कल्ब की ओर से बल्लेबाजी में सूरज ने सर्वाधिक 20 रनों की पारी खेली।

शोएब ने 11 एवं नावेद ने 9 रनों का योगदान दिया।

भागलपुर क्रिकेट कल्ब की ओर से गेंदबाजी में सचिन ने 3 विकेट लिया।

जस्टिन एवं अभिषेक ने क्रमशः 2-2 विकेट लिया।

इस तरह भागलपुर क्रिकेट क्लब ने यह मैच 152 रनों से जीत लिया।

आज के मैच के अंपायर शिवनारायण सिंह और फैजान थे। स्कोरर अंकित अमृत राज थे।

कल का मैच आशादीप क्रिकेट क्लब बनाम नवगछिया क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा ।
यह मैच सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा। मैच का रिपोर्टिंग टाइम सुबह 9:00 बजे है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights